बेरमो में याद किए गए धरती आबा बिरसा मुंडा

करगली (बेरमो) बेरमो कोयलांचल में शुक्रवार को झारखंड के महानायक धरती आबा बिरसा मुं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 11:37 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:15 AM (IST)
बेरमो में याद किए गए धरती आबा बिरसा मुंडा
बेरमो में याद किए गए धरती आबा बिरसा मुंडा

करगली (बेरमो) : बेरमो कोयलांचल में शुक्रवार को झारखंड के महानायक धरती आबा बिरसा मुंडा याद किए गए। साथ ही झारखंड स्थापना की 19वीं वर्षगांठ जगह-जगह मनाई गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बेरमो इकाई ने नया रोड फुसरो में बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। यहां श्वेता कुमारी, प्रिया कुमारी, रीता कुमारी, राजेश दुबे, नवीन मेहतो, सत्यम मिश्रा, शुभम उपाध्याय, राजेश कुमार, सौरभ कुमार, विकास कुमार, अंकित कुमार आदि ने धरती आबा बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कहा कि युवाओं को बिरसा मुंडा के दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है। वहीं ढोरी पांच नंबर धौड़ा में अखिल भारतीय रविदास महासंघ की ओर से आयोजित समारोह की अध्यक्षता गोवर्धन रविदास उर्फ छोटू ने की। मौके पर विश्वनाथ रजवार, टेकलाल उरांव, मणिक दास, विनोद रविदास, भूषण कुमार, संतोष रविदास, सोनू कुमार, भोला विश्वकर्मा, करिया घासी, धर्म घासी आदि मौजूद थे। भाजपा के फुसरो नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में करगली बाजार स्थित अटल स्मृति भवन में समारोह का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान का प्रतिफल है। समारोह का संचालन देवनारायण महतो व धन्यवाद ज्ञापन कृष्ण कुमार ने किया। मौके पर अर्चना सिंह, ओमशंकर सिंह, विजय साव, बबलू सिंह, महामंत्री सुरजीत चक्रवर्ती, वार्ड पार्षद भरत कुमार वर्मा, विजयेश बोस, शंकर सिन्हा, नवलकिशोर सिंह, अंजनी सिंह, राधा देवी, मनोज कुमार, प्रेमन शर्मा, बुद्धि सागर आदि उपस्थित थे।

अंगवाली स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में चित्र पर माल्यार्पण उन्हें याद किया गया। प्रधानाध्यापक राधेकृष्ण रजवार ने भगवान बिरसा की जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर एलडी मुंडा, शिवचरण कपरदार, यमुना कपरदार, गौरी देवी, दीपक कपरदार, रीतेश बर्मन आदि उपस्थित थे। ललपनिया स्थित बिरसा चौक में टीटीपीएस प्रबंधन की ओर से धरती आबा की जयंती मनाई गई। टीटीपीएस के जीएम घनश्याम कुमार, डीजीएम अशोक प्रसाद, डीडीपी राकेश सिंह, धीरेंद्र प्रसाद, प्रदीप डुंगडुंग, पीओ सुखदेव महतो, मुखिया बबुली सोरेन, नजमा खातून, पूर्व मुखिया हेमलता किस्कू, समाजसेवी आरडी साहू आदि ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां गुलाबचंद हांसदा, मिथिलेश किस्कू, दिनेश मुर्मू, निखिल सोरेन आदि थे। वहीं केरी ग्राम में आदिवासी-मूलवासी अधिकार मंच एवं सांवता संताल समाज की ओर से बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अनिल हांसदा, दिनेश मुर्मू, राजेश मुर्मू आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे। गोमिया प्रखंड के होसिर मध्य विद्यालय में बच्चों एवं शिक्षकों ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। बेरमो के गांधीनगर स्थित तीन नंबर में भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यहां अग्रवाल कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा झारखंड की सभ्यता संस्कृति को बचाने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। तेनुघाट में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। तेनुघाट के शिविर संख्या-2 स्थित भारत माता मंदिर परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यहां इंदेश्वरी चौबे, आशा रानी चौबे, सीता देवी, रानी झा, अनादि कुमार डे, लक्ष्मीकांत प्रसाद, घनश्याम राम आदि मौजूद थे। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोमिया में शिक्षिकओं एवं छात्राओं ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। गोमिया प्रखंड के छोटकीसीघावारा ग्राम में भी बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई।

chat bot
आपका साथी