बड़ा न्यारा सजा तेरा दरबार भवानी..

सुरही (बेरमो) छुम-छुम छनन बाजे मैया पांव पैजनिया.. शेर पर सवार होके आजा शेरावालिय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Mar 2019 05:25 PM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2019 05:25 PM (IST)
बड़ा न्यारा सजा तेरा दरबार भवानी..
बड़ा न्यारा सजा तेरा दरबार भवानी..

सुरही (बेरमो) : छुम-छुम छनन बाजे मैया पांव पैजनिया.., शेर पर सवार होके आजा शेरावालिये.., बड़ा न्यारा सजा तेरा दरबार भवानी.. आदि भक्ति गीतों की स्वरलहरियां सोमवार की रात नावाडीह प्रखंड की सहरिया पंचायत की फिजा में गूंजी। मौका था यहां के घुजोडीह शिव मंदिर परिसर में माता जागरण का, जिसका शुभारंभ मुखिया लालजी प्रसाद महतो एवं समाजसेवी पुरुषोत्तम पांडेय ने माता की ज्योत जलाकर किया।

गायिका शर्मिला ने भगवान गणेश की वंदना एवं मां सरस्वती स्तुति कर कई भक्ति गीतों की रसधार बहाई। उन्होंने हर घर में एक ही नाम एक ही नारा गूंजेगा, भारत का बच्चा-बच्चा जय-जय श्री राम बोलेगा, हमसे भंगिया न पिसाई हे गणेश के पापा.. आदि गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को खूब झुमाया।

गायिका निशा ने मैया की चुनरी लाल-लाल.., मां भवानी का नाम लेके कुहूके कोयलिया भोरे-भोरे.. आदि गीत गाकर महिला-पुरुष श्रद्धालुओं को थिरकाया। उद्घोषक राजू ने कार्यक्रम के बीच शेर ओ शायरी पेश कर मंच से दर्शकों को अंतिम समय तक बांधे रखा। कार्यक्रम पूरी रात चलता रहा।

मौके पर पूर्व प्रमुख मोहन महतो, पूर्व मुखिया सुमित्रा देवी, पंसस महबूब आलम, पुरुषोत्तम पांडेय, डालो महतो, योगेंद्र महतो, तस्लीम खान, नसीरुद्दीन शाह, टहल अंसारी, गुलाम खान, सनाउल्लाह अंसारी, मुजीब खान, मोहिब खान, अनवर खान, मुन्नी देवी, पार्वती देवी, रुक्मिणी देवी, बसंती देवी, कल्पना देवी, प्रीति कुमारी, पूजा कुमारी, सीताराम महतो, हरि महतो, संजय महतो, धनेश्वर महतो, जगेश्वर महतो, बीरू महतो, महेश महतो आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी