सकारात्मक सोच व कड़ी मेहनत से सुमंत को मिली सफलता

जागरण संवाददाता बोकारो चिन्मय विद्यालय के सुमंत चौधरी को सकारात्मक सोच के साथ कड़ी मेहनत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 09:32 PM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 09:32 PM (IST)
सकारात्मक सोच व कड़ी मेहनत 
से सुमंत को मिली सफलता
सकारात्मक सोच व कड़ी मेहनत से सुमंत को मिली सफलता

जागरण संवाददाता, बोकारो: चिन्मय विद्यालय के सुमंत चौधरी को सकारात्मक सोच के साथ कड़ी मेहनत से सफलता मिली। इसने जेईई मेंस की परीक्षा में 99.8707355 परसेंटाइल हासिल कर अखिल भारतीय स्तर पर 1542 वां स्थान हासिल किया। सुमंत के पिता सेक्टर आठ सी निवासी नरेंद्र कुमार बोकारो इस्पात संयंत्र में कार्यरत हैं। माता रीता देवी गृहिणी हैं। इसकी दो जुड़वा बहन अदिति चौधरी व अपूर्वा चौधरी ने 2019 में नीट की परीक्षा में सफलता हासिल की। वर्तमान में दोनों रिम्स रांची में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। सुमंत ने कहा कि माता-पिता, बहनों के अलावा शिक्षकों ने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। खास कर बहनों ने जीवन में सफलता की राह दिखाई। वह इंजीनियर बन कर देश की सेवा करना चाहता है।

chat bot
आपका साथी