इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा शव लेने से किया इन्कार

बेरमो गोमिया प्रखंड अंतर्गत लोधी पंचायत के वनचतारा ग्राम निवासी रूपलाल सोरेन की बुधवार दोपहर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:51 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 09:51 PM (IST)
इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा शव लेने से किया इन्कार
इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा शव लेने से किया इन्कार

बेरमो : गोमिया प्रखंड अंतर्गत लोधी पंचायत के वनचतारा ग्राम निवासी रूपलाल सोरेन की बुधवार दोपहर सर्पदंश से इलाज के दौरान आइईएल स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव ले जाने के इन्कार कर दिया। परिजन प्रबंधन से मुआवजा देने की मांग करने लगे।

मृतक के भाई बद्री सोरेन ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में अगर समय से इलाज किया गया होता तो ऐसी घटना नहीं घटती। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश महापात्रा ने बताया कि मंगलवार की देर रात सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल भर्ती कराया गया था। गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया था। बुधवार की सुबह उसे गोमिया राजकीय अस्पताल ले जाया गया और फिर दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को गोमिया सीआइ सुरेश कुमार वर्णवाल व थाना प्रभारी सृष्टिधर महतो, आइईएल प्रबंधन की ओर से एचआर विभाग के रोशन सिन्हा, प्रशासनिक पदाधिकारीओं की उपस्थिति में एक समझौता हुआ। तय किया गया कि मृतक के एक परिजन को दो- तीन महीने के बाद आइईएल के स्थानीय अस्पताल या निजी स्कूल में प्राइवेट रूप से कार्य पर रखा जाएगा। वहीं आर्डियर अस्पताल में मृतक की पत्नी व तीन बच्चों का निशुल्क इलाज किया जाएगा एवं मृतक के दाह संस्कार के लिए तत्काल 15 हजार रुपये दिए जाने पर सहमति बनी। मृतक के परिजनों को राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दिये जाने वाले राशि दिलाने की कोशिश की जाएगी। जिसके बाद आइईएल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया। मौके पर तरुण कुमार दुबे, मुकेश झा, राजेश शर्मा, प्रखंड प्रमुख गुलाबचंद्र हांसदा, मुखिया शांति देवी, पूर्व मुखिया बंटी उरांव, निरुलाल मांझी, भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गंदौरी राम, गोमिया मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रवीण कुमार, आदिवासी नेता सोनाराम बेसरा, बाबूचंद बेसरा, अस्पताल के प्रधान लिपिक आशीर्वाद कुमार,चंदन पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी