गहनों की पहचान करने पहुंचे 20 ग्राहक

बोकारो: लॉकर कांड में बरामद गहनों की पहचान करने दूसरे दिन 20 ग्राहक सिटी थाना पहुं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 10:22 AM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 10:22 AM (IST)
गहनों की पहचान करने पहुंचे 20 ग्राहक
गहनों की पहचान करने पहुंचे 20 ग्राहक

बोकारो: लॉकर कांड में बरामद गहनों की पहचान करने दूसरे दिन 20 ग्राहक सिटी थाना पहुंचे। कार्यपालक दंडाधिकारी विजय राजेश बारला व पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में पीड़ित पक्ष ने गहनों की पहचान की। बीते दिन पुलिस के समक्ष 14 लोग गहनों की पहचान करने पहुंचे थे। अभी तक 72 लॉकरधारियों में से 34 ही बरामद गहनों दावा करने थाना पहुंचे हैं। बता दें कि बीते वर्ष 25-26 दिसंबर की रात एसबीआइ एडीएम बि¨ल्डग शाखा के 72 लॉकर से 11 करोड़ रुपये से अधिक के गहने चोरी हो गए थे। पुलिस जब चोर गिरोह के पीछे पड़ी तो इसमें हसन चिकना समेत इसके साथियों का नाम आया। पुलिस मास्टर माइंड हसन समेत इसके साथियों को गिरफ्तार कर आठ किलो से अधिक सोने-चांदी के गहनों को बरामद की। इन्हीं गहनों की पहचान के लिए पीड़ित पक्ष को थाना बुलाया गया था। दो दिन और पहचान परेड पुलिस कराएगी।

chat bot
आपका साथी