खेलकूद से होता शारीरिक व मनसिक विकास

जरीडीह प्रखंड के बाराडीह सिरोमगोड़ा खेल मैदान में बीएसबी क्लब बाराडीह तथा इवेन युग मार्शल सेवा संस्था की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 06:26 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 06:26 PM (IST)
खेलकूद से होता शारीरिक व मनसिक विकास
खेलकूद से होता शारीरिक व मनसिक विकास

संवाद सहयोगी, जैनामोड़ : जरीडीह प्रखंड के बाराडीह सिरोमगोड़ा खेल मैदान में बीएसबी क्लब बाराडीह तथा इवेन युग मार्शल सेवा संस्था की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन बतौर भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार ठाकुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच मे न्यू जागृति क्लब बांधडीह बनाम एमएस क्लब सिजुवा के बीच खेला गया। जिसमें सिजुवा की टीम ने 2-0 से न्यू जागृति क्लब को पराजित किया। ठाकुर ने खिलाड़ियों के हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि खेल मानसिक व शारीरिक विकास मे सहायक होता है। मौके पर डॉ. मनोज राय, अजय कुमार नायक, उपेंद्र धर, रामनाथ मुर्मू, दुर्गा टुडू, टेकलाल सोरेन, राम प्रसाद हेंब्रम, जगेश्वर मुर्मू, गुरुबचन मुर्मू, सुरेश टुडू, पंचानंद हांसदा, गौरीनाथ मुर्मू, अलगदेव हेंब्रम आदि थे।

chat bot
आपका साथी