बच्चा चोर बता युवक को पीटने वाले 300 लोगों पर प्राथमिकी

बच्चा चोर समझकर सेक्टर 12 निवासी प्रियांशु को बालीडीह थाना इलाके के झोपड़ो में पीटने के आरोप में तीन सौ अज्ञात लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज रिपोर्ट में 15 लोगों को नामजद भी किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 09:28 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 09:28 PM (IST)
बच्चा चोर बता युवक को पीटने वाले 300 लोगों पर प्राथमिकी
बच्चा चोर बता युवक को पीटने वाले 300 लोगों पर प्राथमिकी

जागरण संवाददाता, बोकारो: बच्चा चोर समझकर सेक्टर 12 निवासी प्रियांशु को बालीडीह थाना इलाके के झोपड़ो में पीटने के आरोप में तीन सौ अज्ञात लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज रिपोर्ट में 15 लोगों को नामजद भी किया गया है। नामजद आरोपितों में नूतन देवी, लाल मोहम्मद अंसारी, शंकर ठाकुर, कलीम अंसारी समेत अन्य शामिल हैं।

बता दें कि प्रियांशु अपने सेक्टर आवास से माता-पिता से झगड़ा कर दोस्त विक्की के साथ घर से निकला था। दोनों स्कूटी से बालीडीह में घूम रहे थे, तभी पुलिस ने संदेह होने पर इन्हें रुकने का इशारा किया। रुकने की बजाय दोनों मौके से भागने लगे। पुलिस भी इनके पीछे पड़ी। रास्ते में दोपहिया का चक्का फट गया तो पैदल ही दोनों जाने लगे। आगे जाने पर झोपड़ो गांव के पास प्रियांशु को भीड़ ने बच्चा चोर समझ पकड़ लिया। वहीं उसका दोस्त मौके से भाग खड़ा हुआ। जब पीछे से पुलिस पहुंची और भाग रहे युवक के बारे में बताया कि वह बच्चा चोर नहीं है, तब भी भीड़ नहीं मानी और उसके साथ मारपीट करती रही। काफी मशक्कत के बाद युवक को उन्मादी भीड़ से बचाकर पुलिस थाने लाई थी।

chat bot
आपका साथी