सड़क दुर्घटना में पेड़ से टकराया 407, चालक की मौत

बोकारो में सुबह एक सड़क दुर्घटना में चालक की मौत हो गई है। चालक का नाम सुरेश दास बताया जा रहा है। वह गिरिडीह का रहने वाला था। वाहन पर एशियन पेंट लदा था।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 12:19 PM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 12:19 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में पेड़ से टकराया 407, चालक की मौत
सड़क दुर्घटना में पेड़ से टकराया 407, चालक की मौत
बोकारो, जेएनएन। बोकारो में सिटी थाना क्षेत्र के भारत संचार निगम लिमिटेड कार्यालय के समीप गुरूवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में चालक की मौत हो गई है। चालक का नाम सुरेश दास बताया जा रहा है। वह गिरिडीह का रहने वाला था। वाहन पर एशियन पेंट लदा था।

बताया जा रहा है कि गिरिडीह निवासी ड्राइवर सुरेश पेंट लेकर रांची से जामताड़ा जा रहा था। तभी राजेंद्र चौक के समीप पहुंचकर वाहन अनियंत्रित हो गया। वाहन सड़क किनारे की रेलिंग तोड़ते हुए एक पेड़ से जा टकराया।

घटना को देख बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीयल लोगों ने गंभीर रूप से घायल सुरेश को बीजीएच भिजवाया। जहां उसकी मौत हो गई। 

chat bot
आपका साथी