इलाज के दौरान घायल वाहन चालक की मौत

संवाद सहयोगी नावाडीह (बेरमो) विगत 17 जनवरी को गिरीडीह-डुमरी मुख्य पथ के बदडीहा त्रिरला मोड़ पर सड़क दुघर्टना में घायल नावाडीह हुरसोडीह गांव निवासी डोमन महतो के 34 वर्षीय पुत्र रोहित महतो की मौत मंगलवार को इलाज के दौरान हो गई। विगत 17 जनवरी को गिरीडीह-डुमरी मुख्य पथ के बदडीहा त्रिर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 09:31 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 09:31 PM (IST)
इलाज के दौरान घायल वाहन चालक की मौत
इलाज के दौरान घायल वाहन चालक की मौत

संवाद सहयोगी, नावाडीह (बेरमो) :

विगत 17 जनवरी को गिरीडीह-डुमरी मुख्य पथ के बदडीहा त्रिरला मोड़ पर सड़क दुघर्टना में घायल नावाडीह हुरसोडीह गांव निवासी डोमन महतो के 34 वर्षीय पुत्र रोहित महतो की मौत मंगलवार को इलाज के दौरान हो गई। वाहन मालिक धीरज बरनवाल की स्थित अब भी चिताजनक बनी हुई है। चालक रोहित महतो की मौत की खबर मिलते ही पूरा गांव शोक में डूब गया। वहीं मृतक के पिता डोमन महतो, माता, पत्नी निराशा देवी, पुत्री देवंती कुमारी, उषा कुमारी, निशा कुमारी, पुत्र जय कुमार, भाई डालेश्वर महतो के चीख भरी कंदन से पूरा माहौल गमगीन हो उठा।

मृतक के भाई डालेश्वर महतो ने बताया कि 16 जनवरी को नावाडीह के धीरज बरनवाल की कार से अपने बहन के घर देवघर छोड़ने गया था । 17 की सुबह वह देवघर से अपने घर नावाडीह लौट रहा था, कि गिरीडीह-डुमरी पथ के बदडीह त्रिरला मोड़ के पास वाहन अंसतुलित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। जिसमें धीरज बरनवाल व रोहित महतो गंभीर रूप से घायल हो गये थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया ललिता देवी, पंसस किरण देवी, समाजसेवी भोलाराम महतो, उदय साव, वासुदेव शर्मा, झामुमो युवा अध्यक्ष तापेश्वर महतो, कांग्रेस अध्यक्ष इमरान अंसारी, विनोद महतो, तिलक तुरी, अक्षय कुमार, मंगर महतो, मीना देवी,निर्मल महतो, हरेंद्र नायक, सुशील महतो, वासुदेव महतो आदि पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

chat bot
आपका साथी