कुत्तों ने आठ लोगों को किया जख्मी

संस कथारा (बेरमो) आवारा कुत्तों ने शनिवार को कथारा में आठ लोगों को काटकर जख्म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Feb 2020 10:05 PM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2020 06:21 AM (IST)
कुत्तों ने आठ लोगों को किया जख्मी
कुत्तों ने आठ लोगों को किया जख्मी

संस, कथारा (बेरमो) : आवारा कुत्तों ने शनिवार को कथारा में आठ लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। घायलों में 3 महिलाएं व एक बच्चा भी शामिल है। उनमें आईबीएम कॉलोनी निवासी ललिता देवी, महलीबांध कमलटोला निवासी प्रमिला देवी, लक्ष्मी देवी व प्रेम सिंह के अलावा काली कांत, राजा नोनिया, बुधन नोनिया व उनके पुत्र शामिल हैं। घायल के परिजन सुनील कुमार व मणि सिंह ने बताया कि कथारा क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई है। कुत्ते टोली बनाकर अचानक पीछे से हमला कर देते हैं। लगभग सभी लोगों के पैर में कुत्ते ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गनीमत रही कि हमले के वक्त कुछ लोग वहां मौजूद थे। उन्होंने किसी तरह कुत्तों को वहां से भगाया तब जाकर लोगों की जान बच पाई, अन्यथा कुछ भी हो सकता था। अगर समय रहते संबंधित विभाग के लोग आवारा कुत्तों को पकड़कर नहीं ले जाएंगे तो इस तरह की घटना होती रहेगी। सूचना मिलते ही गोमिया के विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने गोमिया स्वास्थ्य केंद्र में घायलों को भेजकर रेबीज का टीका देना का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी