भारतीय सभ्यता व संस्कृति की विश्व में अलग पहचान

बोकारो विद्या विकास समिति झारखंड की ओर से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेक्टर दो ए में रविव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:35 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:35 PM (IST)
भारतीय सभ्यता व संस्कृति की विश्व में अलग पहचान
भारतीय सभ्यता व संस्कृति की विश्व में अलग पहचान

बोकारो : विद्या विकास समिति झारखंड की ओर से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेक्टर दो ए में रविवार को संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सह पर्यवेक्षक डा. राम नारायण सिंह व धनबाद विभाग प्रमुख अमरकांत झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्ष सह पर्यवेक्षक डा. राम नारायण सिंह ने कहा कि भारतीय सभ्यता व संस्कृति की विश्व में अलग पहचान है।

इसकी जड़ें अत्यंत गहरी है। इसका अस्तित्व अनंत काल तक कायम रहेगा। धनबाद विभाग प्रमुख अमरकांत झा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति का ज्ञान भी आवश्यक है। जैसी शिक्षा होगी, समाज वैसा ही होगा। भारतीय संस्कृति के विस्तार एवं संव‌र्द्धन हेतु संपर्क अभियान चलाना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार विश्व स्तरीय शैक्षिक वातावरण तैयार करना है। साथ ही संस्कृति का संव‌र्द्धन करना आवश्यक है।

सचिव सिद्धेश नारायण दास ने कहा कि संस्कृति के बिना शिक्षा अधूरी है। भारतीय संस्कृति दुनिया की सबसे समृद्ध संस्कृति है। प्राचार्य दिनेश कुमार मिश्र ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। शिशु वर्ग प्रेम लोककथा एवं ऐतिहासिक आख्यान प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेक्टर दो ए की अदिति मुर्मू, एसएसवीएम सेक्टर नौ डी की सान्वी कुमारी, एसएसवीएम दो ए की संजना रंजन, बाल वर्ग प्रेरक लोक कथा व प्रेरक पौराणिक कथा प्रतियोगिता में एसएसवीएम नौ डी की जानकी कुमारी, एसएसवीएम दो ए की सोनी अंजली एवं एसवीएम तीन सी की सोनल कुमारी क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

किशोर वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में एसएसवीएम सेक्टर नौ डी के गौरव, एसएसवीएम दो ए के सूरज कुमार, एसएसवीएम नौ डी के शुभम कुमार क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। तरुण वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में एसवीएम तीन की स्नेहा कुमारी, इसी विद्यालय के चित्तरंजन व एसएसवीएम नौ डी के सिद्धांत कौशिक क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

आचार्य वर्ग के पत्र वाचन प्रतियोगिता में एसएसवीएम दो ए के विश्व मोहन कुमार, एसएसवीएम बालीडीह के सिकू मिश्र व एसएसवीएम तीन के शंभु कुमार क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक मंडली में जय प्रकाश पांडेय, विनोद कुमार झा, विनय कुमार पांडेय, डा. रंजीत कुमार झा आदि शामिल थे। धन्यवाद ज्ञापन राजेश कुमार पांडेय ने किया। मौके पर सहदेव चंद्र मेहता, डा. रामदुलारी, गीता मिश्रा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी