झारखंड में कोरोना से पहली माैत, बोकारो के बीजीएच में चल रहा था इलाज Bokaro News

झारखंड में कोरोना पॉजिटिव की माैत का पहला मामला सामने आया है। बोकारो जिले के गोमिया का रहने वाले कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हो गई।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 09 Apr 2020 08:22 AM (IST) Updated:Thu, 09 Apr 2020 08:22 AM (IST)
झारखंड में कोरोना से पहली माैत, बोकारो के बीजीएच में चल रहा था इलाज Bokaro News
झारखंड में कोरोना से पहली माैत, बोकारो के बीजीएच में चल रहा था इलाज Bokaro News

बोकारो, जेएनएन। झारखंड में कोरोना पॉजिटिव की माैत का पहला मामला बोकोरो से आया है। मृतक बोकारो जिले के गोमिया का रहने वाला है। बुधवार देर रात ही उसके पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई। गुरुवार तड़के 4ः 30 बजे उसकी मृत्यु बोकारो जनरल अस्पताल में हो गई। इसके बाद बोकोरो में हड़कंप मच गया है। 

बोकारो जिले के गोमिया के रहने वाले मरीज को सांस लेने में तकलीफ के बाद बोकारो जनरल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था। 4 अप्रैल को गोमिया निवासी को बीजीएच में भर्ती कराया गया था। उसके लक्षण को देखकर कोरोना पॉजिटिव होने का संदेह था। सैंपल लेकर जांच के लिए रांची भेजा गया था। बुधवार की रात जांच रिपोर्ट आई। पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद बोकारो जनरल अस्पताल में हड़कंप मच गया। इलाज के दाैरान उसके संपर्क में आने वाले चिकित्सक और कर्मचारी सहम गए। दूसरी तरफ पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद नए सिरे से इलाज शुरू होने से पहले ही मरीज की मृत्यु हो गई। उसे बचाया नहीं जा सका।

झारखंड में कोरोना से पहली मौत का मामला बोकारो से आया। बोकारो के सिविल सर्जन एके पाठक ने की पुष्टि। pic.twitter.com/AK5TE2NCBP— mritunjay pathak (@mpathak009) April 9, 2020

बोकारो के सिविल सर्जन अशोक कुमार पाठक ने कोरोना से माैत की पुष्टि की है। मृतक की उम्र करीब 70 साल है।बोकारो जिले में कुल पांच पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इनमें से मृतक भी एक था।  

chat bot
आपका साथी