बेरमो में ईद के उत्साह पर कोरोना का ग्रहण

करगली (बेरमो) देश व दुनिया के अन्य हिस्से सहित बेरमो कोयलांचल में भी ईद के उत्साह पर इस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 May 2020 10:05 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 06:09 AM (IST)
बेरमो में ईद के उत्साह पर कोरोना का ग्रहण
बेरमो में ईद के उत्साह पर कोरोना का ग्रहण

करगली (बेरमो) : देश व दुनिया के अन्य हिस्से सहित बेरमो कोयलांचल में भी ईद के उत्साह पर इस बार कोरोना का ग्रहण लग गया है। लॉकडाउन के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग सिर्फ लच्छे सेवइयों, इत्र व सूर्मा की खरीदारी कर रहे हैं। मस्जिदों व ईदगाहों की बजाए अपने घर में ही नमाज-ए-ईद अदा करेंगे और सादगी से यह त्योहार मनाएंगे। शनिवार को फुसरो बाजार की लच्छा सेवइयों की दुकानों में लोग काफी कम दिखे। यहां के लच्छा दुकानदार मो. मुरसलीन, मो. महफूज, मो. टिकू व बाबू भाई बताया कि पूर्व की भांति इस बार लोग लच्छा सेवइयों की अधिक खरीदारी नहीं कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण इस त्योहार के प्रति उत्साह नहीं है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष लॉकडाउन के मद्देजर बेचने के लिए लच्छा सेवइयां काफी कम मंगाई। बताया कि महंगी खरीदारी के कारण इस दफा 120 से 160 रुपये प्रति किलो की दर से अलग-अलग क्वालिटी की लच्छा सेवई वे लोग बेच रहे हैं। पिछले साल 08 से 120 रुपये बेची थी। इससे पहले लोग एक-दो रमजान से ही ईद की खरीदारी करने में जुट जाते थे, लेकिन इस बार पता ही नहीं चल रहा है कि ईद का त्योहार है। बाजारों में सन्नाटा है।

chat bot
आपका साथी