21 को बोकारो में होगी कांग्रेस की प्रमंडलीय सभा

कांग्रेस जिला कमेटी की बैठक शनिवार को प्रधान कार्यालय सेक्टर चार में जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान संगठन की मजबूती और विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई। साथ ही जोनल को-ऑर्डिनेटर अशोक चौधरी की देखरेख में 21 अक्टूबर को बोकारो विधानसभा क्षेत्र में प्रमंडलीय सभा करने का निर्णय लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 08:31 PM (IST) Updated:Sat, 12 Oct 2019 08:31 PM (IST)
21 को बोकारो में होगी कांग्रेस की प्रमंडलीय सभा
21 को बोकारो में होगी कांग्रेस की प्रमंडलीय सभा

बोकारो: कांग्रेस जिला कमेटी की बैठक शनिवार को प्रधान कार्यालय सेक्टर चार में जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान संगठन की मजबूती और विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई। साथ ही जोनल को-ऑर्डिनेटर अशोक चौधरी की देखरेख में 21 अक्टूबर को बोकारो विधानसभा क्षेत्र में प्रमंडलीय सभा करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव में बेहतर करने के लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को कई बिदुओं पर जानकारी दी जाएगी। जोनल को-ऑर्डिनेटर अशोक चौधरी ने कहा कि प्रमंडलीय सभा में गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ व धनबाद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री उमंग सिघाल, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रमेश उरांव, कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताडा विधायक डॉ इरफान अंसारी, पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम, प्रभारी आरपीएन सिंह सहित झारखंड प्रदेश के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पी नय्यर, सगीर अंसारी, जवाहर माहथा, अशोक श्रीवास्तव, एबी राय, डॉ परिदा, अशोक कुमार, राकेश राय, सुभाष मिश्रा, संजय सिंह, प्रेम पासवान, उमेश गुप्ता, देवाशीष मंडल आदि थे।

chat bot
आपका साथी