अनैतिक गतिविधियों पर विराम लगाने का संदेश

चंदनकियारी : राज्य सरकार के द्वारा क्षेत्रीय कला संस्कृति के रक्षार्थ किये जा रहे प्रयास के त

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 08:26 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 08:26 PM (IST)
अनैतिक गतिविधियों पर विराम लगाने का संदेश
अनैतिक गतिविधियों पर विराम लगाने का संदेश

चंदनकियारी : राज्य सरकार के द्वारा क्षेत्रीय कला संस्कृति के रक्षार्थ किये जा रहे प्रयास के तहत चंदनकियारी हटिया मैदान में आयोजित बांग्ला जातरा प्रतियोगिता सह नाट्य मंचन समारोह में रविवार की शाम ओझाटोला महालक्खी ओपेरा नाट्य मंडली द्वारा बांग्ला जातरा अंधों गोलीर बोन्दी पाखी का मंचन किया गया। इसके माध्यम से कलाकारों ने समाज मे पनप रहे विभिन्न अनैतिक गतिविधियों पर विराम लगाने का प्रयास किया, ताकि संत्रासवादी शक्तियों को परास्त कर एक सभ्य व निर्भिक समाज का निर्माण हो। नाटक में प्रशासन व कानून पर बढ़ रहे राजनैतिक दबाव से समाज व राष्ट्र में पनप रही विसंगति के कारण निर्दोष नागरिकों पर हो रहे अत्याचार का जीवंत चित्रण किया गया। नाटक के शुभारंभ में कलाकारों ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया। नाट्य मंचन में नरेश तिवारी, सुशांत झा, परेश तिवारी, विश्वजीत ओझा, रोबिन, विक्रम, विवेक, राखोहरि ठाकुर, वासुदेव झा, विजय ठाकुर, प्रदीप, पायल महतो, सुजाता सरकार, गुलाबी अधिकारी, काजल चंद्र व प्रमिता मुखर्जी महत्वपूर्ण भूमिका रही। निर्णायक मंडली द्वारा मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।

chat bot
आपका साथी