जागरूकता से ही मिल सकता अधिकार

चास: विश्व मानवाधिकार दिवस के मौके पर झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन की तरफ से कार्यक्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Dec 2018 09:22 PM (IST) Updated:Mon, 10 Dec 2018 09:22 PM (IST)
जागरूकता से ही मिल सकता अधिकार
जागरूकता से ही मिल सकता अधिकार

चास: विश्व मानवाधिकार दिवस के मौके पर झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीईजेड गेट के समक्ष आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मानवाधिकारों के उल्लंघन की घटनाएं बढ़ रही हैं। कॉरपोरेट एवं पूंजीपतियों के इशारे पर सरकार व सरकारी तंत्र लगातार मानवाधिकार का उल्लंघन कर रहे है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री डीसी गोहाई, सचिव रज्जाक अंसारी, संतोष मुर्मू, संजय तुरी, राम चंद्र महतो, एन पाण्डेय, बासुदेव महतो, अशोक कुमार , अर¨वद कुमार साव सहित अन्य उपस्थित थे। इसी प्रकार चास में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां मानवाधिकार मिशन उत्तरी छोटानागपुर उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने कहा कि लोगों पर हो रहे अत्याचार व दमनकारी नीति की समाप्ति के लिए मानवाधिकार मिशन बनाया गया है। लोगों में जागरूकता लाकर ही अधिकारी दिलाया जा सकता है। कहा कि 10 दिसम्बर 1948 को मानवाधिकार दिवस की घोषणा की गई थी। लोगों को आगे आकर अपने अधिकार के लिए संगठन का लाभ लेने की जरूरत है। इस मौके पर संजय शर्मा, ब्रजेश पाण्डेय, विजय माहथा, संजय शर्मा, लक्ष्मण ¨सह, संजय कुमार चौधरी, बुनिलाल शुक्ला, संजय कुमार, रमेश चौधरी, सुनील चन्द्र दास, अनुरंजन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।बोकारो जिला अधिवक्ता संघ परिसर में अमनदीप ह्यूमन राइट ट्रष्ट के तत्वावधान में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता दीनानाथ ¨सह, सीताराम रवानी, सुबोध कश्यप, अशोक कुमार ठाकुर, धनजी यादव, ददन ¨सह, र¨वद्र ¨सह, बिनोद ¨सह, गीरीस ओझा, अमर कुमार पुष्प रंजन सहित अन्य उपस्थित थे। जेएमपी मोड़ में विश्व मानवाधिकार संघ की ओर से भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष आशा देवी ने मानवाधिकार दिवस के महत्व से लोगों को अवगत कराया।

chat bot
आपका साथी