समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

बोकारो: बोकारो समाहरणालय के समीप जिला बीस सूत्री कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 09:20 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 09:20 PM (IST)
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

बोकारो: बोकारो समाहरणालय के समीप जिला बीस सूत्री कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही, उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल, पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक व उप विकास आयुक्त रवि रंजन मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्य बीस सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि बीस सूत्री समिति में 65 मद आते हैं। इसमें गरीबों के हित में बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं हैं। बीस सूत्री समिति के माध्यम से सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। विश्व हिन्दू परिषद् के अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के कार्यालय का उद्घाटन अंत्योदय को परिलक्षित कर किया गया है। इससे समाज के हर व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। बोकारो जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्यवयन समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाने में सेतु का काम किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सुधीर सिन्हा ने किया।

मौके पर विभाग कार्यवाह उदय कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, रोहित लाल ¨सह,अम्बिका खवास, संजय त्यागी, कमलेश राय, अशरफ कुरैशी ,जानकी कोड़ा, खगेन्द्रनाथ महथा, संजय ¨सह, रणविजय ¨सह, चंद्र शेखर महथा, विश्व हिन्दू परिषद महानगर अध्यक्ष संतोष कुमार,जगदीश महतो, सूरज नायक, सुनील मंडल, वीरभद्र प्रसाद ¨सह, धनंजय फौलाद, अखिलेश महतो, दिलीप श्रीवास्तव,भैया आरएन ओझा, लीला देवी, सुनीता दास, गीता देवी, सरिता देवी, अनिता देवी, माथुर मंडल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी