पंचायत चुनाव में तीसरे चरण को लेकर चंद्रपुरा प्रखंड प्रशासन गंभीर

तीसरे चरण को लेकर चंद्रपुरा प्रखंड प्रशासन गंभीर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Apr 2022 06:21 PM (IST) Updated:Fri, 22 Apr 2022 06:21 PM (IST)
पंचायत चुनाव में तीसरे चरण को लेकर चंद्रपुरा प्रखंड प्रशासन गंभीर
पंचायत चुनाव में तीसरे चरण को लेकर चंद्रपुरा प्रखंड प्रशासन गंभीर

पंचायत चुनाव में तीसरे चरण को लेकर चंद्रपुरा प्रखंड प्रशासन गंभीर

संवाद सहयोगी, दुगदा: चंद्रपुरा प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों समेत मुखिया, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी रेस हो गए हैं। 23 पंचायत वाली इस प्रखंड में 23 मुखिया, 26 पंचायत समिति सदस्य, तीन जिला परिषद सदस्य, सहित 265 वार्ड सदस्य के लिए 96148 मतदाताओं तीसरे चरण के 24 मई को मतदान करेंगे। प्रखंड के कुल मतदाताओं में से 50,636 पुरुष, और 45,512 महिला मतदाता मतदान में भाग लेंगी। पूर्व में चंद्रपुरा प्रखंड के छह पंचायतों मुखिया पद ओबीसी के लिए आरक्षित थी, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद इन पंचायतों को खुली श्रेणी में घोषित किया गया है। 23 में से 12 पंचायतों में मुखिया पद महिलाओं के लिए अनारक्षित हैं। जबकि पंचायत समिति सदस्य पद में 26 सीटों में आठ खुली श्रेणी में हैं। वहीं 14 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। प्रखंड में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण समाप्त होने से मुखिया व पंचायत समिति सदस्य, जिप सदस्य चुनाव में काफी संघर्षपूर्ण हो गया है। 12 पंचायतों में मुखिया पद सिर्फ महिला ही मुखिया चुनीं जाएंगी। अनारक्षित सीटों पर यदि महिला उम्मीदवार मुखिया बनीं तो प्रखंड में महिलाओं की भागीदारी अधिक हो जाएगी। चंद्रपुरा प्रखंड में तृतीय चरण में मतदान होना है। इसके लिए 25 अप्रैल से दो मई तक नामांकन होना है। 24 मई को मतदान एवं 31 मई को मतगणना होगी।

-----

चंद्रपुरा में पंचायत बूथों की संख्या पर एक नजर:

बंदियो पंचायत में 12 वार्ड, पपलो पंचायत में 11 वार्ड, तेलो पश्चिमी में 14 वार्ड, तेलों मध्य में नौ वार्ड, तेलो पूर्वी में 13 वार्ड, तरंगा में 10 वार्ड, तारानारी में 11 वार्ड, नर्रा में 11 वार्ड, अलारगो में छह वार्ड, तारमी में 10 वार्ड, तुरियो में नौ वार्ड, घटियारी में 11 वार्ड, रांगामाटी दक्षिणी में नौ वार्ड, रांगामाटी पूर्वी में 14 वार्ड, चंद्रपुरा में 14 वार्ड, कुरूंबा में 18 वार्ड, करमाटांड़ में 14 वार्ड, सिजुआ में 10 वार्ड, दुगदा उत्तरी में 12 वार्ड, दुगदा दक्षिणी में 11 वार्ड, दुगदा पूर्वी में 14 वार्ड, दुगदा पश्चिमी में नौ वार्ड है। सबसे अधिक कुरुंबा एवं सबसे कम अलारगो पंचायत में बूथ हैं। प्रखंड के 265 वार्ड बूथ में से कुरूंबा पंचायत में सबसे अधिक वार्ड है जबकि सबसे कम अलारगो पंचायत में है। कुरुंबा पंचायत में 18 बूथ हैं। वहीं अलारगो पंचायत में मात्र छह बूथ है।

chat bot
आपका साथी