जनता को बताएं सरकार की उपलब्धि

जैनामोड़ : भाजपा की जरीडीह प्रखंड कमेटी की ओर से विकास यात्रा सह सदस्यता अभियान की शुरूअ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 07:36 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 07:36 PM (IST)
जनता को बताएं सरकार की उपलब्धि
जनता को बताएं सरकार की उपलब्धि

जैनामोड़ : भाजपा की जरीडीह प्रखंड कमेटी की ओर से विकास यात्रा सह सदस्यता अभियान की शुरूआत 19 दिसंबर को किया जाएगा। यह निर्णय प्रखंड अध्यक्ष सुभाषचंद्र महतो के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद महतो ने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से कार्यकर्ता गांवों में जाएंगे और ग्रामीणों को केंद्र तथा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से अवगत कराने का काम करेंगे। विधायक प्रतिनिधि सुनील मंडल ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की उपलब्धियों को देख रही है। एक बार फिर देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। प्रखंड अध्यक्ष सुभाषचंद्र महतो ने कहा कि जरीडीह प्रखंड में पदयात्रा 19 से 28 दिसंबर तक चलेगा। इस अवसर पर बलराम रवानी, हीरालाल महतो, संतोष जायसवाल, सतीशचंद्र राय, टीका प्रसाद, उमेश साव, रंजीत महतो, श्यामल मंडल, छुटूराम प्रजापति मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी