बोकारो के उच्च विद्यालयों में बहाल किए जाएंगे 331 शिक्षक

बोकारो जिले में संचालित 96 सरकारी उच्च विद्यालयों में स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की बहाली की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 May 2019 07:45 PM (IST) Updated:Sat, 01 Jun 2019 06:43 AM (IST)
बोकारो के उच्च विद्यालयों में बहाल किए जाएंगे 331 शिक्षक
बोकारो के उच्च विद्यालयों में बहाल किए जाएंगे 331 शिक्षक

जागरण संवाददाता, बोकारो: बोकारो जिले में संचालित 96 सरकारी उच्च विद्यालयों में स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की बहाली की जाएगी।

विभिन्न सरकारी विद्यालयों में 331 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को बहाल किया जाएगा। गणित व भौतिकी विषय के 53, भूगोल के 45, जीव विज्ञान व रसायन शास्त्र के 50, शारीरिक शिक्षा के 24, अर्थशास्त्र के 32, संथाली के एक, उर्दू के चार, बांग्ला के छह, अंग्रेजी के 38, हिंदी के 51, गृह विज्ञान के 16, खोरठा के 10 एवं नागपुरी के एक शिक्षक की बहाली की जाएगी। इसके लिए बोकारो कलेक्ट्रेट में 7 जून को शिक्षकों की काउंसिलिग होगी। शिक्षा विभाग की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है।

प्राचार्य व शिक्षकों के 871 पद रिक्त: जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आइलिन टोप्पो ने कहा कि जिले के 96 सरकारी उच्च विद्यालयों में प्राचार्य व शिक्षकों के 871 पद रिक्त हैं। इसकी सूची विभाग को भेजी गई है। शिक्षकों की विषयवार काउंसिलिग होगी।

chat bot
आपका साथी