केंद्र व राज्य सरकार निरंकुश

बोकारो : जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के 25 सांसदों को संसद से निलंबित करने के विरोध में बिर

By Edited By: Publish:Tue, 04 Aug 2015 09:46 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2015 09:46 PM (IST)
केंद्र व राज्य सरकार निरंकुश

बोकारो : जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के 25 सांसदों को संसद से निलंबित करने के विरोध में बिरसा चौक नया मोड़ में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। दल के प्रदेश प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने कहा कि लोगों को अच्छे दिन का सपना दिखा कर केन्द्र व राज्य की सत्ता पर काबिज सरकार निरंकुश हो गई है। लोकसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के 25 सांसदों को निलंबित कर प्रजातांत्रिक अभिव्यक्ति पर कुठाराघात किया है। प्रधानमंत्री के अड़ियल रवैये से जनतंत्र शर्मसार हो रहा है। सरकार केन्द्र की हो या राज्य की, भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है। वहीं प्रधानमंत्री चुप्पी साधकर मंत्री व मुख्यमंत्री को निर्दोष साबित करने का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी एवं राज्य सरकार में बैठे लोग दोषियों के पक्ष में बार-बार आम जनता को दिग्भ्रमित करना चाहते हैं। सरकार जो चाहती है, लोकसभा अध्यक्ष उसका समर्थन करती हैं। विधायक ढुलू महतो पर मुकदमे को वापस लेने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री व राजस्थान की मुख्यमंत्री का ललित मोदी का संबंध जगजाहिर है। इसके बावजूद सरकार इन्हें बचाने में लगी है। व्यापम घोटाले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ¨सह चौहान को भी बचाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। सरकार का यही रवैया रहा तो पार्टी सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी, बीडी मिश्रा, जवाहर लाल महथा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, विमल कृष्ण चौबे, सगीर अंसारी, मनोज कुमार, लक्ष्मण पांडेय, रास नारायण ¨सह, रीता ¨सह, गौरीशंकर ¨सह, महेंद्र तिवारी, देव शर्मा, गौर कर्मकार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी