मानव को अध्यात्म से जोड़ता प्रवचन

संवाद सहयोगी, तेलो : पपलो पंचायत के कमलडीह में आयोजित लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में शुक्रवार को बाल विदु

By Edited By: Publish:Fri, 24 Apr 2015 07:57 PM (IST) Updated:Fri, 24 Apr 2015 07:57 PM (IST)
मानव को अध्यात्म से जोड़ता प्रवचन

संवाद सहयोगी, तेलो : पपलो पंचायत के कमलडीह में आयोजित लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में शुक्रवार को बाल विदुषी लाडली शरण ने प्रवचन दिया। उनके प्रवचन का मुख्य उद्देश्य लोगो में राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत कर लोगों को अध्यात्म से जोड़ना है। सत्संग एवं श्रीरामकथा से अध्यात्म से जुड़ाव होने के साथ-साथ संस्कारवान बनने का संदेश भी मिलता है। आज भटकाव में आकर शिक्षित लोग काफी तेजी से पश्चात्य स्वरूपों में ढलते जा रहे हैं, उससे बचाव के लिए श्रीरामकथा व सत्संग बेहद जरूरी है, जो सनातन धर्म का आधार है। सनातन धर्म के माध्यम से ही भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस में कहा गया है कि मनुष्य का जीवन राम के जैसा हो। जिस दिन मनुष्यों में यह गुण आ जाएगा, उस दिन भारत विश्व का गुरु कहलाएगा।

chat bot
आपका साथी