महिलाओं ने लिया आंदोलन का निर्णय

बोकारो थर्मल : मेहनतकश महिला संघर्ष समिति से जुड़ी महिलाओं की बैठक बोकारो थर्मल स्थित मसंस कार्यालय म

By Edited By: Publish:Sun, 29 Mar 2015 09:22 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2015 04:52 AM (IST)
महिलाओं ने लिया आंदोलन का निर्णय

बोकारो थर्मल : मेहनतकश महिला संघर्ष समिति से जुड़ी महिलाओं की बैठक बोकारो थर्मल स्थित मसंस कार्यालय में रविवार को हुई। अध्यक्षता बबीता देवी ने की। उपस्थित महिलाओं ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, दहेज प्रताड़ना एवं नशाखोरी के खिलाफ आदोलन करने के अलावा जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया। यहां रेनु दास एवं देवंती देवी ने कहा कि महिलाएं ही सास-ननद के रूप में महिला की दुश्मन बन जाती हैं। पति एवं ससुर से ज्यादा सास-ननद बहुओं को दहेज के लिए प्रताड़ित करती हैं।

उन्होंने कहा कि वैसी महिलाओं को समझाना होगा, तभी महिलाओं पर दहेज की खातिर शोषण व प्रताड़ना पर पूर्णरूप से अंकुश लग पाएगा। इसके लिए महिलाएं एकजुट हो जाएं और नशाखोरी के कारण महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आदोलन में साथ दें। यहां निर्णय लिया गया कि बेरोजगार महिलाओं को डीवीसी बोकारो थर्मल प्लाट में रोजगार दिलाने के लिए प्रबंधन एवं ठेका कंपनी के अधिकारियों से बात की जाएगी। यहां दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी