शिकायत सुनकर भड़के पर्यवेक्षक

संस, चंदनकियारी : विधानसभा क्षेत्र स्तरीय चुनाव पर्यवेक्षक सौगत विश्वास ने चंदकियारी पहुंच कर प्रशास

By Edited By: Publish:Fri, 28 Nov 2014 06:33 PM (IST) Updated:Fri, 28 Nov 2014 06:33 PM (IST)
शिकायत सुनकर भड़के पर्यवेक्षक

संस, चंदनकियारी : विधानसभा क्षेत्र स्तरीय चुनाव पर्यवेक्षक सौगत विश्वास ने चंदकियारी पहुंच कर प्रशासनिक तैयारी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड-बंगाल की सीमा बिरखम स्थित चेकनाका पहुंच कर वाहन जांच अभियान जायजा लिया और एसएसटी टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान जांच टीम के सहायक अवर निरीक्षक मनोहर पासवान ने पर्यवेक्षक को बताया कि गुरुवार की शाम बिरखाम चेकनाका से वाहन में सवार लोग हाथों में हथियार लहराते हुए पश्चिम बंगाल की ओर चले गए। जानकारी मिलते ही पर्यवेक्षक ने घटना की सीडी मांगी। घटना की फोटोग्राफी नहीं होने के कारण वे आग बबूला हो गए। उन्होंने कार्रवाई का भी संकेत दिया। बीडीओ मिथिलेश चौधरी ने आगे ऐसी भूल नहीं दोहराने की चेतावनी दी। इसके पूर्व चुनाव पर्यवेक्षक ने चंद्रा मध्य विद्यालय के बूथ का भी निरीक्षण किया।

chat bot
आपका साथी