मानदेय नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन

संवाद सूत्र, दुग्दा : सरकारी विद्यालयों की रसोइया व संयोजिकाओं की बैठक दुग्दा स्थित दंतोपंत ठेंगड़ी भ

By Edited By: Publish:Sun, 23 Nov 2014 06:56 PM (IST) Updated:Sun, 23 Nov 2014 06:56 PM (IST)
मानदेय नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन

संवाद सूत्र, दुग्दा : सरकारी विद्यालयों की रसोइया व संयोजिकाओं की बैठक दुग्दा स्थित दंतोपंत ठेंगड़ी भवन में रविवार को हुई। अध्यक्षता रसोइया गुंजरी देवी ने की। रसोइया-संयोजिका संघ की अध्यक्ष शाति देवी व ठेका मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजबिहारी शर्मा ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाने वाली रसोइयों को 15 माह से मानदेय नहीं मिलना काफी दुखद है। इस मुद्दे को लेकर विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय मजदूर संघ की ओर से उपायुक्त कार्यालय बोकारो के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मानव संसाधन विकास विभाग ने सर्वशिक्षा अभियान के तहत सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनाने के लिए रसोइया-संयोजिकाओं का चयन ग्राशिस के माध्यम से कराया। संयोजिकाओं को किसी भी प्रकार का मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इस कारण संयोजिका-रसोइया भूखमरी की कगार पर हैं। मौके पर उड़ान संस्था के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सहित लालबाबू चौहान, कोलेश्वरी देवी, यशोदा देवी, जमुनी देवी, सरिता देवी, कौशल्या देवी, सविता देवी, रुक्मिणी देवी, अंजलि देवी आदि थीं।

chat bot
आपका साथी