रांची व जमशेदपुर जोन ने दर्ज की जीत

बोकारो : संत जेवियर्स स्कूल में प्रथम एआइएसआइएससी क्षेत्रीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया

By Edited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 08:16 PM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 08:16 PM (IST)
रांची व जमशेदपुर जोन ने दर्ज की जीत

बोकारो : संत जेवियर्स स्कूल में प्रथम एआइएसआइएससी क्षेत्रीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य फादर प्रदीप शैल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्तकर मैच का शुभारंभ किया। वरीय वर्ग में धनबाद और रांची जोन के बीच मैच खेला गया।

पहले बल्लेबाजी कर धनबाद जोन ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 149 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में रांची जोन ने 18 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर जीत के लिए आवश्यक रन बना लिए। एक अन्य मैच में जमशेदपुर जोन ने धनबाद जोन को 33 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। जवाब में धनबाद की टीम निर्धारित 20 ओवर में 109 का स्कोर ही कर सकी।

कनीय वर्ग में धनबाद जोन ने जमशेदपुर जोन को 46 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए धनबाद जोन ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में जमशेदपुर जोन की टीम 16.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। एक अन्य मैच में जमशेदपुर ने रांची को 40 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर जोन ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। जवाबी पारी में रांची जोन की टीम 18 ओवर में 150 रन पर ही सिमट गई। सभी मैचों में राजेश्वर सिंह, उमेश पाठक एवं एके गर्ग ने अंपायरिंग की।

chat bot
आपका साथी