मुखिया सहित 10 लोग होंगे सम्मानित

फोटो : 12 बीईआर 30 - एसबीएम की समीक्षा में विश्व शौचालय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने पर ज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 09:22 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 09:22 PM (IST)
मुखिया सहित 10 लोग होंगे सम्मानित
मुखिया सहित 10 लोग होंगे सम्मानित

फोटो : 12 बीईआर 30

- एसबीएम की समीक्षा में विश्व शौचालय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर

संस, करगली (बेरमो) : बोकारो जिला प्रशासन की ओर से झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर 15 नवंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बेरमो प्रखंड के दस लोग बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किए जाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बेहतर कार्य करने पर जरीडीह पूर्व की मुखिया कंचन देवी को उत्कृष्ट मुखिया का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं उत्कृष्ट जलसहिया में बोडिया दक्षिणी की जलसहिया लीना एंथोनी, उत्कृष्ट स्वच्छताग्राही में जरीडीह पश्चिमी की स्वच्छताग्राही विशेश्वर महतो, उत्कृष्ट स्वयं सहायता समूह में गो¨वदपुर एफ पंचायत के कल्याणी स्वयं सहायता समूह की अनिता देवी, उत्कृष्ट विद्यालय में उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरमो के प्राधानाध्यापक रिचर्ड ओसवाल तिर्की, उत्कृष्ट आंगनबाड़ी केंद्र में गो¨वदपुर एफ पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 15 की सेविका तब्बसुम आरा, उत्कृष्ट निगरानी समिति में बोडिया उत्तरी की मुखिया सह अध्यक्ष तुलिया देवी, उत्कृष्ट नेचुरल लीडर में बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी, उत्कृष्ट दो गड्ढा वाला शौचालय निर्माण में गो¨वदपुर डी की गृहणी वीणा देवी, उत्कृष्ट खुले में शौच मुक्त कराने में योगदान में बेरमो प्रखंड के सोशल मोबिलाइजर दिलीप कुमार गंझू के नाम शामिल हैं।

सोमवार को बेरमो बीडीओ अखिलेश कुमार ने बैठक कर स्वच्छता मिशन के कार्यो व कार्यक्रमों की ¨बदुवार समीक्षा की। बैठक में मुखिया, जलसहिया, स्वच्छताग्राही, स्वयंसेवक आदि शामिल हुए। मौके पर बीडीओ कुमार ने कहा कि पंचायतों को ओडीएफ के तौर पर बरकरार रखने के लिए मॉर्निग फॉलोअप कार्यक्रम नियमित रखना होगा। लोगों को शौचालय के उपयोग के प्रति जागरूक रखने की अवश्कता है। कहा कि इससे संबंधित फोटो को एसबीएम की बेवसाइट पर अपलोड किया जाना है। बैठक में बीईईओ कैलाश मरांडी को निर्देश दिया गया कि सभी स्कूलों में स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, स्कूलों में साबुन बैंक बनाना और 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी सहभागिता दिखे। उस दिन सभी पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें जागरूकता रैली, डस्टबिन वितरण, जलस्तर को बचाने के लिए सोखता संरचना आदि पर बल दिया जाएगा। इसके लिए पंचायतों को पांच हजार रुपये का आवंटन अलग से दिया जा रहा है। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष एसबी ¨सह, निर्भय मोदी, अनामिका गुप्ता, संतोष नायक, दिलीप गंझू, मुखिया कंचन देवी, मणीराम मांझी, रेखा महतो, अंजू आरा, कुंती देवी, भोला पंडित, तुषा देवी, कमल अंसारी, कजली दास गुप्ता, राजू प्रजापति आदि थे।

chat bot
आपका साथी