कार सड़क से नीचे गिरी, तीन घायल

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : टिकरी थाना क्षेत्र के पाठा इलाके में शनिवार को हुए कार हादस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Aug 2018 02:19 AM (IST) Updated:Sun, 19 Aug 2018 02:19 AM (IST)
कार सड़क से नीचे गिरी, तीन घायल
कार सड़क से नीचे गिरी, तीन घायल

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : टिकरी थाना क्षेत्र के पाठा इलाके में शनिवार को हुए कार हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को टिकरी पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई।

पुलिस के मुताबिक हांडा ब्रियो कार नंबर जेके 21- 7105 ऊधमपुर से जम्मू की तरफ जा रही थी। कार को विशाल भट्ट निवासी गंग्याल चला रहा था। पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार और लापरवाह तरीके से वाहन चलाने की वजह से कार मांड के पाठा इलाके स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क से नीचे चली गई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान कार चालक विशाल के अलावा जम्मू निवासी अमित और निखिल के रूप में बताई है। हादसे के बाद घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के बाद उनको छुट्टी देकर घर भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। ऊधमपुर, अमित

chat bot
आपका साथी