अस्थायी कर्मियों की मांगों को जल्द पूरा करें राज्य प्रशासन

लोक विकास दल की बैठक प्रधान विक्रम सिंह सलाथिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक पीएचई अस्थायी कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से की जा रही काम छोड़ हड़ताल पर उपराज्यपाल प्रशासन से इन अस्थायी कर्मचारियों की जायज मांगों का तुरंत समाधान किए जाने की मांग की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Feb 2020 01:51 AM (IST) Updated:Sat, 15 Feb 2020 01:51 AM (IST)
अस्थायी कर्मियों की मांगों को जल्द पूरा करें राज्य प्रशासन
अस्थायी कर्मियों की मांगों को जल्द पूरा करें राज्य प्रशासन

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : बकाया वेतन और स्थायी करने की मांग सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मियों की हड़ताल का सामाजिक संगठनों का समर्थन मिलने लगा। लोक विकास दल ने हड़ताली कर्मचारियों को अपना समर्थन देने का एलान किया है।

शुक्रवार को लोक विकास दल की बैठक को संबोधित करते हुए दल के प्रधान विक्रम सिंह सलाथिया ने कहा कि पीएचई के अस्थायी कर्मी पिछले आठ दिन से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने राज्य प्रशासन से अस्थायी कर्मचारियों की जायज मांगों का तुरंत समाधान करने की मांग की है। इसके साथ ही काम छोड़ हड़ताल के कारण जनता को हो रही असुविधा पर निराशा व्यक्त की। सलाथिया ने कहा कि पानी की बाधित आपूर्ति के कारण जनता को अपनी प्यास बुझाने के लिए पेयजल नसीब नहीं हो रहा है।

उपराज्यपाल इन अस्थयी कर्मचारियों की जायज मांगों का तुरंत पूरा करें, जिससे हड़ताल जल्द से जल्द खत्म हो और लोगों को पर्याप्त पानी मिल सके। उन्होंने अस्थायी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि कई वर्षों से विभाग में सेवा दे रहे अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। बैठक में कुलदीप सिंह, रामकुमार, मोहिद्र, सुदेश मणि राम, रवि, रामपाल, सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी