पीएचई कर्मियों ने थालियां बजाकर राज्य प्रशासन को जगाया

धरना प्रदर्शन के बावजूद गहरी नींद में सो रहे राज्य प्रशासन और पीएचई विभाग के अधिकारियों तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए हड़ताली कर्मियों ने रविवार को थालियां बजाई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Feb 2020 02:19 AM (IST) Updated:Mon, 24 Feb 2020 06:21 AM (IST)
पीएचई कर्मियों ने थालियां बजाकर राज्य प्रशासन को जगाया
पीएचई कर्मियों ने थालियां बजाकर राज्य प्रशासन को जगाया

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : धरना प्रदर्शन के बावजूद गहरी नींद में सो रहे राज्य प्रशासन और पीएचई विभाग के अधिकारियों तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए हड़ताली कर्मियों ने रविवार को थालियां बजाई। पीएचई के अस्थायी कर्मचारियों ने रोजाना की तरह आज भी धार रोड पर स्थित पंपिग स्टेशन के बाहर राज्य प्रशासन और पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किा।

प्रदर्शनकारी राजेंद्र कुमार, संजीव कुमार का कहना था कि राज्य प्रशासन उनकी लंबित मांगों को पूरा करने के बजाए अड़ियल रवैया अपना रहा है। यही वजह है कि उन्हें रविवार के दिन भी स्टेशनों के बाहर धरना-प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि एक बात तो साफ है कि जब तक उनका 54 माह का बकाया वेतन, व लंबित मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक काम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी। सरकार उनके साथ बातचीत कर मामले को सुलझाने के बजाए उसे और बढ़ा रही है। विभाग की तरफ से शहरवासियों को पानी देने का कार्य शुरू किया गया है, लेकिन इसके बावजूद 40 प्रतिशत ही लोगों को पानी मिल रहा है। साठ प्रतिशत लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासन और विभाग उनके आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने एक बार फिर राज्य प्रशासन से कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई है, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वे लोग अपने परिवार सहित सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को विवश हो जाएंगे। इस मौके पर जिला के दूरदराज के क्षेत्रों से आए कर्मचारी भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी