जम्मू-श्रीनगर हाईवे खुला, दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही शुरू

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : दो दिन जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद रहने के बाद शुक्रवार सुबह खुला, जिसके बाद वाहन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 May 2020 02:00 AM (IST) Updated:Sat, 23 May 2020 02:00 AM (IST)
जम्मू-श्रीनगर हाईवे खुला, दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही शुरू
जम्मू-श्रीनगर हाईवे खुला, दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही शुरू

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : दो दिन जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद रहने के बाद शुक्रवार सुबह खुला, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।

जम्मू संभाग के जिला रामबन के पंतिहाल क्षेत्र में बुधवार रात करीब दस बजे पहाड़ से पत्थर व मलबा गिरने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया था। इससे श्रीनगर से जम्मू व जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे सैकड़ों वाहन जिला रामबन में विभिन्न जगहों पर फंस गए। हाईवे बंद होने से ऊधमपुर में भी विभिन्न जगहों पर घाटी की ओर जाने वाले वाहनों को रोका गया था। दो दिन हाईवे बंद रहने के बाद शुक्रवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ से पत्थर व मलबा गिरना बंद हो गया। उसके बाद फोरलेन निर्माण कार्य में लगी कंपनी की जेसीबी से सड़क पर आए पत्थर व मलबे को हटाने का कार्य शुरू किया गया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को साफ कर सुबह करीब दस बजे हाईवे को खोला गया। हाईवे खुलने के बाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा रास्ते में फंसे वाहनों को दोनों ओर रवाना किया गया। दो दिन हाईवे बंद रहने से करीब एक हजार वाहन फंसे हुए थे।

chat bot
आपका साथी