चिट्टो यात्रा का जत्था गुलाबगढ़ के लिए रवाना

संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : माता सिंहासनी की चिट्टो यात्रा का एक जत्था जम्मू के डिग्याना से चलकर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Jul 2018 07:27 PM (IST) Updated:Mon, 02 Jul 2018 07:27 PM (IST)
चिट्टो यात्रा का जत्था गुलाबगढ़ के लिए रवाना
चिट्टो यात्रा का जत्था गुलाबगढ़ के लिए रवाना

संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : माता सिंहासनी की चिट्टो यात्रा का एक जत्था जम्मू के डिग्याना से चलकर रविवार शाम को किश्तवाड़ पहुंचा था। किश्तवाड़ के सरकुट मंदिर में रुकने के बाद सोमवार को यह जत्था गुलाबगढ़ के लिए रवाना हुआ। सोमवार रात को सभी यात्री सोल गाव में विश्राम करेंगे और मंगलवार को माता सिंहासनी के मंदिर चिट्टो गाव में पहुंचेंगे। इस जत्थे में एक हजार के करीब यात्री भाग ले रहे हैं। यह जत्था डिग्याना के शगुन शर्मा की अगुवाई में माता की जोत लेकर पिछले चार वर्ष से एक जुलाई को जम्मू से आ रहा है। माता सिंहासनी की चिट्टो यात्रा छह जुलाई को पाडर के चशोती गाव से चलेगी और सात जुलाई को सोल पहुंचेगी। जम्मू से आने वाला जत्था भी पहले बड़ी छड़ी के साथ ही अपनी जोत लेकर जाता था, लेकिन कुछ कारणों से जम्मू वालों ने अपनी अलग यात्रा लाने की योजना बनाई और वे बड़ी छड़ी से पहले ही दर्शन करके लौट जाते हैं। यात्रियों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी। सभी यात्री बुधवार तक चिट्टो गाव में रुकेंगे और माता के दर्शन के बाद वीरवार को वापस जम्मू के लिए रवाना होंगे।

chat bot
आपका साथी