अनिरुद्ध को अभाविप के नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) किश्तवाड़ इकाई की बैठक सुनी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Oct 2018 06:44 AM (IST) Updated:Sun, 14 Oct 2018 06:44 AM (IST)
अनिरुद्ध को अभाविप के नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी
अनिरुद्ध को अभाविप के नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ :

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) किश्तवाड़ इकाई की बैठक सुनीता देवी मेमोरियल स्कूल में हुई। बैठक में विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री जीत ¨सह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीत ¨सह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा से ही सामाजिक कार्यो में अग्रणी रही है और छात्र हितों की आवाज बुलंद करती आई है।

इस मौके पर विद्यार्थी परिषद किश्तवाड़ के जिला संयोजक अखिल व•ाीर ने किश्तवाड़ नगर इकाई की घोषणा की जिसमें अनिरुद्ध ठाकुर को नगर अध्यक्ष और सिमरन परिहार को नगर मंत्री का दायित्व दिया गया। जतिन शर्मा, शिवाजी, सुमित शान, आकाश आर्यन, गो¨वद ठाकुर को नगर उपाध्यक्ष और आशुतोष सेन, श्रीकांत, जतिन परिहार, नितिन रैना को नगर सह-मंत्री की •िाम्मेदारी दी गई। आकाश वजीर को हायर सेकेंडरी स्कूलों का प्रमुख और आशीष सहम्बी को सह-प्रमुख बनाया गया। अजय वर्मा को तकनीकी संस्थानों के छात्रों का प्रमुख बनाया गया। अभिषेक भंडारी को स्टूडेंट्स ़फॉर डेवलपमेंट आयाम का प्रमुख और सुमित शर्मा, गो¨वद शान को इस आयाम के सह-प्रमुख की •िाम्मेदारी दी गई। सिमरन शर्मा को नगर छात्रा प्रमुख की •िाम्मेदारी दी गई। इसके अलावा लोवमीत, विनय प्रताप, आयुष शान, रजत शान, गौरव शर्मा, स्वयं शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस मौके पर कॉलेज अध्यक्ष सातविक शर्मा, कॉलेज मंत्री प्रदीप भंडारी, कॉलेज उपाध्यक्ष आदर्श शर्मा, अनिकेत, बीवीएम स्कूल उपाध्यक्ष रिधम शर्मा, सौरव शान, युवराज आदि मौजूद रहे। किश्तवाड़, बलबीर

chat bot
आपका साथी