दो मेटाडोर की टक्कर में छह घायल

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : हाईवे पर तेज गति से एक ही तरफ सुंदरबनी की ओर आ रही दो मेटाडोर की टक्कर में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Oct 2018 06:44 AM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2018 06:44 AM (IST)
दो मेटाडोर की टक्कर में छह घायल
दो मेटाडोर की टक्कर में छह घायल

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : हाईवे पर तेज गति से एक ही तरफ सुंदरबनी की ओर आ रही दो मेटाडोर की टक्कर में पांच छात्राओं सहित छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को चिकित्सकों द्वारा जम्मू रेफर कर दिया गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंदरबनी की तरफ आ रही दोनों मेटाडोर नंबर जेके 02एएम- 6985 और जेके 02- एल 5417 की बलशामा हाईवे पर टक्कर हो गई। इसमें विक्की कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी लंबेरी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सुंदरबनी में प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे में पांच छात्राएं भी घायल हो गई जिनमें सोनी,  काजल, स्मृति,  मीनाक्षी और शालू को मामूली चोटें आई हैं। सुंदरबनी के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

chat bot
आपका साथी