भूस्खलन की चपेट में दो मकान क्षतिग्रस्त, 12 परिवार प्रभावित

राजौरी जिले की कोटरंका तहसील में रविवार को भूस्खलन की चपेट में आने से दो मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए जबकि 12 अन्य मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Apr 2020 05:40 AM (IST) Updated:Mon, 06 Apr 2020 05:40 AM (IST)
भूस्खलन की चपेट में दो मकान क्षतिग्रस्त, 12 परिवार प्रभावित
भूस्खलन की चपेट में दो मकान क्षतिग्रस्त, 12 परिवार प्रभावित

जागरण संवाददाता, राजौरी : राजौरी जिले की कोटरंका तहसील में रविवार को भूस्खलन की चपेट में आने से दो मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 12 अन्य मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। इन मकानों को खाली करवाकर परिवारों के सदस्यों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार की सुबह पहाड़ से मलबा व बड़े-बड़े पत्थर आकर लोहा कठा गांव में गिरना शुरू हो गया, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। इस भूस्खलन की चपेट में आने से दो मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और 12 मकानों को नुकसान पहुंचा है। इसके साथ-साथ 40 कनाल से अधिक भूमि भी तबाह हो गई। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच गए इन घरों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। भूस्खलन की चपेट में आने से लोगों का भारी नुकसान हुआ है। इससे गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पहाड़ से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।

इस संबंध में जिला आयुक्त मुहम्मद नजीर शेख का कहना है कि प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता के रूप में टेंट व अन्य राहत सामग्री प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद सुनिश्चित करेंगे।

chat bot
आपका साथी