यात्री वाहन सेवा बंद, लोग परेशान

संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे के अंतर्गत आने वाले गांव पोठा, तराठ में दो साल से यात्री वाहन सेवा बंद

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Aug 2018 08:30 PM (IST) Updated:Tue, 14 Aug 2018 08:30 PM (IST)
यात्री वाहन सेवा बंद, लोग परेशान
यात्री वाहन सेवा बंद, लोग परेशान

संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे के अंतर्गत आने वाले गांव पोठा, तराठ में दो साल से यात्री वाहन सेवा बंद पड़ंी होने के कारण लोगों को छह किलोमीटर पैदल सफर तय करना पड़ता है। कई बार विभाग के आगे गुहार लगाने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

मंगलवार को स्थानीय निवासी दर्शन कुमार, भीम सेन, मुकेश शर्मा राज कुमार आदि ने बताया कि पिछले दो साल से उनके गांव के लिए प्रशासन द्वारा यात्री बंद किए गए हैं। वे कई बार प्रशासन के आगे गुहार लगा चुके हैं, परंतु हर बार उन्हें आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। प्रशासन की लापरवाही के कारण उनके यहां के लोगों को छह किलोमीटर पैदल सफर तय कर अपने घरों में जाना पड़ता है। उनकी प्रशासन से मांग है कि एक सप्ताह के भीतर यहां यात्री वाहन सेवा को आरम्भ किया जाए, नही तो लोग मजबूर होकर सड़कों पर उतरेंगे।

इस संबंध में बात करने पर तहसीलदार नौशहरा सुनीत सिह ने बताया कि वह आज ही बस यूनियन से बात करेंगे।

chat bot
आपका साथी