पुलिस ने संविधान से मिले अधिकारों के बारे में लोगों को जागरूक किया, राजौरी और पुंछ में मनाया गया संविधान दिवस

जिला पुलिस लाइंस राजौरी में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता डीआइजी राजौरी-पुंछ रेंज डा. हसीब मुगल ने की जिनके साथ जिले में जम्मू कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी थे। इस दौरान लोगों संविधान से मिले अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।

By gagan kohliEdited By: Publish:Sun, 27 Nov 2022 01:10 AM (IST) Updated:Sun, 27 Nov 2022 03:06 PM (IST)
पुलिस ने संविधान से मिले अधिकारों के बारे में लोगों को जागरूक किया, राजौरी और पुंछ में मनाया गया संविधान दिवस
पुलिस लाइंस राजौरी में एक संविधान प्रतिज्ञा समारोह भी आयोजित किया गया

राजौरी, जागरण संवाददाता : राजौरी-पुंछ पुलिस रेंज के अंतर्गत आने वाली सभी पुलिस इकाइयों में शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया और पुलिस व अन्य बलों के जवानों ने भी संविधान की शपथ ली। सभी पुलिस चौकियों, पुलिस थानों, अनुमंडल कार्यालयों और राजौरी-पुंछ के जिला मुख्यालय कार्यालयों में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों के कर्मियों द्वारा संवैधानिक शपथ के साथ मनाया गया।

जिला पुलिस लाइंस राजौरी में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता डीआइजी राजौरी-पुंछ रेंज डा. हसीब मुगल ने की, जिनके साथ जिले में जम्मू कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी थे। इस दौरान लोगों संविधान से मिले अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।

जिला पुलिस लाइंस राजौरी में एक संविधान प्रतिज्ञा समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें राजौरी-पुंछ रेंज के डीआइजी डा. हसीब मुगल ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। उन्होंने इस दिन के महत्व पर भी चर्चा की, जो 26 नवंबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है, क्योंकि 1949 में इसी दिन भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था।

उन्होंने कहा कि हम लोगों को अपना कार्य संविधान के दायरे में रहकर करना चाहिए और संविधान के अनुसार ही चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान की शपथ इसलिए ली जाती है कि सभी संविधान के दायरे में रह कर कार्य करें। इस अवसर पर एसएसपी राजौरी मुहम्मद असलम, एएसपी विवेक शेखर के साथ साथ डीएसपी, इंस्पेक्टर व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

जिला उपायुक्त कार्यालय पुंछ में शपथ ग्रहण समारोह

जिला पुंछ में संविधान दिवस पर विभिन्न सरकारी संस्थानों व विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर संविधान दिवस की जानकारी दी गई। मुख्य कार्यक्रम जिला उपायुक्त कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में हुआ। यहां शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी और जिला उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारी व अधिकारी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला उपायुक्त पुंछ इंद्रजीत ने भारतीय संविधान की विशेषताओं के बारे में बताया।

भारतीय संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व प्रतिबद्धता को जताने के उद्देश्य से संविधान दिवस पूरे जिले भर में मनाया जा रहा है। संविधान दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिले के हर नागरिक को संविधान दिवस की जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए आम नागरिकों को भी जागरूक करते रहना चाहिए। जिला उपायुक्त कार्यालय के अलावा पुलिस लाइन पुंछ में भी विशेष शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसएसपी पुंछ ने सभी पुलिस कर्मियों को भारतीय संविधान के प्रति अपनी निष्ठा, दायित्व का निर्वहन करने को कहा।

chat bot
आपका साथी