केरोसिन न मिलने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता राजौरी जिले में काफी से राशन डिपो से लोगों को केरोसिन नहीं मिल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 01:21 AM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:16 AM (IST)
केरोसिन न मिलने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
केरोसिन न मिलने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, राजौरी : जिले में काफी से राशन डिपो से लोगों को केरोसिन नहीं मिल रहा है। इससे नाराज बुद्धल क्षेत्र के लोगों ने वीरवार को जिला प्रशासन और खाद्य आपूíत एवं जन वितरण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी राशन डिपो से केरोसिन तेल जल्द मुहैया करवाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग पर गौर नहीं किया गया तो वे विभागीय कार्यालय का घेराव करने पर मजबूर हो जाएंगे।

प्रदर्शन कर रहे मुहम्मद अकरम, राज सिंह, बलदेव राज ने कहा कि पिछले कई माह से उन्हें राशन डिपो से केरोसिन नहीं मिल रहा है, जिस कारण से क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डिपो पर जो केरोसिन दिया जा रहा है वह काफी कम मात्रा में दिया जा रहा है। चंद ही लोगों को वितरित करने के बाद डीलर कहता है कि कोटा खत्म हो गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सभी बीपीएल राशन कार्ड धारकों के लिए केरोसिन आता है, लेकिन उसे ब्लैक में बेच दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर साथ खाद्य आपूíत एवं जन वितरण विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद इस समस्या को दूर करने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि अगर जल्द ही क्षेत्र में केरोसिन की समस्या को दूर नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में जोरदार प्रदर्शन का सिलसिला शुरू किया जाएगा।

इस संबंध में खाद्य आपूíत विभाग के एडी मुख्तैयार अहमद ने कहा कि केरोसिन की कोई किल्लत नहीं है। अगर लोगों को केरोसिन नहीं मिल रहा है तो इसकी जांच की जाएगी और संबंधित डीलरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

--

chat bot
आपका साथी