धूमधाम से मनाया खालसा स्थापना दिवस

संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे के छठी पातशाही गुरुद्वारा साहिब नौशहरा में शनिवार को खालसा स्थापना दिवस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Apr 2018 06:51 PM (IST) Updated:Sat, 14 Apr 2018 06:51 PM (IST)
धूमधाम से मनाया खालसा स्थापना दिवस
धूमधाम से मनाया खालसा स्थापना दिवस

संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे के छठी पातशाही गुरुद्वारा साहिब नौशहरा में शनिवार को खालसा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेष लंगर भी लगाया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।

गुरुद्वारा साहिब में शनिवार सुबह दरबान सजाया गया। उसके बाद स्थानीय रागी जत्थे द्वारा कीर्तन कर गुरु की वाणी पर प्रकाश डाला गया। बाद में दोपहर को पाठ का भोग डाला गया। इस मौक पर हाजारों की संख्या में लोगों ने गुरुद्वारा में लंगर प्रसाद ग्रहण किया एवं परिवार में सुख एवं शांति के लिए कामना की।

chat bot
आपका साथी