जिला आयुक्त ने डिग्री कॉलेज दरहाल का रखा नींव पत्थर

जागरण संवाददाता राजौरी जिला आयुक्त राजौरी एजाज अहमद असद ने शनिवार को उच्च शिक्षा विभा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jul 2019 12:56 AM (IST) Updated:Sun, 21 Jul 2019 06:34 AM (IST)
जिला आयुक्त ने डिग्री कॉलेज दरहाल का रखा नींव पत्थर
जिला आयुक्त ने डिग्री कॉलेज दरहाल का रखा नींव पत्थर

जागरण संवाददाता, राजौरी : जिला आयुक्त राजौरी एजाज अहमद असद ने शनिवार को उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आरएम इंकलाबी और जम्मू-कश्मीर परियोजना निर्माण निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सरकारी डिग्री कॉलेज दरहाल की आधारशिला रखी। सहायक कार्यकारी अभियंता जेकेपीसीसी ने बताया कि कॉलेज के निर्माण के लिए 58 कनाल भूमि आवंटित की गई है। शैक्षणिक और प्रशासनिक ब्लॉक की अनुमानित लागत 13 सौ लाख है। उन्होंने कहा कि कॉलेज पर काम जल्द ही शुरू किया जाएगा ताकि इसे निर्धारित समय के भीतर तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि आवंटन की तारीख से दो साल के भीतर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि कॉलेज के काम को तीन चरणों में निष्पादित किया जाएगा। पहले चरण के दौरान, क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, स्टाफ रूम, कांफ्रेंस हॉल के साथ प्रिसिपल ऑफिस का निर्माण किया जाएगा। दूसरे चरण में म्यूजियम, रिक्रिएशन हॉल, स्किल सेंटर, ग‌र्ल्स कॉमन रूम बनाए जाएंगे। अंतिम चरण के दौरान, लड़कों और लड़कियों के लिए बहुउद्देशीय हॉल, स्मार्ट क्लास रूम और हॉस्टल विकसित किए जाएंगे। इस अवसर पर स्थानीय लोग और आसपास के छात्र उपस्थित थे जिन्होंने जिला राजौरी के इस दूर दराज के क्षेत्र के लिए कॉलेज को मंजूरी देने के लिए राज्यपाल प्रशासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने स्थायी स्टाफ सदस्यों की तैनाती की मांग की, ताकि शिक्षा पाठ्यक्रम में शुरुआती परेशानियों को दूर किया जा सके। उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव ने कहा कि राज्यपाल प्रशासन राज्य में शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल प्रशासन ने एक वर्ष में राज्य में 52 डिग्री कॉलेजों को कार्यात्मक बनाया है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा समाज का मूल है जो विकास की दिशा तय करती है। उन्होंने मौके पर उपस्थित छात्रों से जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और रचनात्मक दृष्टिकोण का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्टाफ और बुनियादी सुविधाओं सहित सभी आवश्यक सुविधाएं कॉलेज को उपलब्ध कराई जाएंगी। डीसी ने कॉलेज के उद्घाटन पर बधाई दी। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्र में एक उच्च शिक्षा केंद्र खोलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक धन है जिसे कोई किसी से नहीं छीन सकता है। उन्होंने बताया कि ग‌र्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल दरहाल में कॉलेज के छात्रों की कक्षाएं शुरू करने के लिए अस्थायी व्यवस्था की गई है। प्रशासन कम से कम समय के भीतर कॉलेज के निर्माण को सुनिश्चित करेगा। डीसी ने कहा कि दरहाल में डिग्री कॉलेज की स्थापना दरहाल के आस-पास के क्षेत्रों की मांग को पूरा करेगी और जिले में उच्च शिक्षा परिदृश्य को बढ़ावा देगी। उन्होंने यह भी कहा कि दूर दराज के क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्रणाली को मजबूत करना राज्यपाल प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन शिक्षण संस्थानों को राज्य के अन्य प्रतिष्ठित डिग्री कॉलेजों के बराबर विकसित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी