लोगों से राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का आह्वान

गवर्नमेंट ग‌र्ल्स हाई स्कूल बरेबी में सांप्रदायिक सद्भाव व राष्ट्रीय एकता पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय एकता आपसी सौहार्द व सदभाव पर विचार रखे गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Feb 2020 01:52 AM (IST) Updated:Fri, 14 Feb 2020 06:18 AM (IST)
लोगों से राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का आह्वान
लोगों से राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का आह्वान

संवाद सहयोगी , कालाकोट : गवर्नमेंट ग‌र्ल्स हाई स्कूल बरेबी में सांप्रदायिक सद्भाव व राष्ट्रीय एकता पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय एकता, आपसी सौहार्द व सदभाव पर विचार रखे गए।

सेमिनार का शुभारंभ करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता लेखराज रैना ने कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता सद्भाव से हमें देश को संगठित बनाए रखने की ओर सोचना होगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा सकता है। आज इस स्कूल में 72 वें सेमिनार का आयोजन किया गया है। देश की राष्ट्रीय एकता अखंडता को तोड़ने के लिए कई असामाजिक तत्व व विदेशी ताकतें प्रयास कर रही है। हमें उनके प्रयासों को नाकाम करना है। यह तभी संभव है जब हम देशवासी एकजुट रहकर राष्ट्रीय एकता बनाए रखेंगे।

वहीं कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं सहित स्कूल के हेड मास्टर रघुवीर सिंह ने भी राष्ट्रीय एकता सद्भाव पर अपने विचार रखें और इस सेमिनार में अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर विचार रखे। अंत में सरपंच डोगर नाथ द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सरपंच ने कार्यक्रम के आयोजक लेखराज रैना का आभार व्यक्त कर भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की।

chat bot
आपका साथी