भूस्खलन से किरनी-शाहपुर मार्ग पर यातायात ठप रहा

जिले में नियंत्रण रेखा से नजदीक इस्लामाबाद साईं बाबा रोड पर भूस्खलन होने के कारण पुंछ-शाहपुरसड़क पर कई घंटों तक यातायात बंद रहा। वीरवार सुबह लगभग नौ बजे के करीब इस्लामाबाद साईं बाबा रोड पर नुना बांडी इलाके में अचानक भूस्खलन होने के कारण यातायात बंद हो गया। जिस कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के साथ नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना के जवानों को आवाजाही में दिक्कतें हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 01:44 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 01:44 AM (IST)
भूस्खलन से किरनी-शाहपुर मार्ग पर यातायात ठप रहा
भूस्खलन से किरनी-शाहपुर मार्ग पर यातायात ठप रहा

संवाद सहयोगी, पुंछ : जिले में नियंत्रण रेखा से नजदीक इस्लामाबाद साईं बाबा रोड पर भूस्खलन होने के कारण पुंछ-शाहपुरसड़क पर कई घंटों तक यातायात बंद रहा। वीरवार सुबह लगभग नौ बजे के करीब इस्लामाबाद साईं बाबा रोड पर नुना बांडी इलाके में अचानक भूस्खलन होने के कारण यातायात बंद हो गया। जिस कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के साथ नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना के जवानों को आवाजाही में दिक्कतें हुई।

सूचना मिलते ही प्रशासन के आदेश के बाद संबंधित विभाग और सेना के सहयोग से कई घंटों के कडे प्रयासों के बाद दोपहर को फिर से यातायात बहाल किया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर इन दिनों फिर से बारिश हुई और भूस्खलन हुआ तो कई किलोमीटर इलाका इस की चपेट में आ सकता है। लोगों ने इस इलाके में भूस्खलन रोकने के लिए प्रशासन से डंगा या क्रेट लगाने की मांग की है, ताकि आने वाले दिनों में नुकसान से बचा जा सके। त्रियाठ में बस अड्डे का निर्माण करने की मांग उठी

संवाद सहयोगी, कालाकोट : त्रियाठ में वीरवार को आयोजित बैठक में किसान मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष पंडित गिरधारी लाल शर्मा ने राज्य प्रशासन से त्रियाठ में जल्द बस अड्डे का निर्माण करवाने की मांग की, ताकि त्रियाठ में अवैध पार्किंग व जाम की जो समस्या बनी रहती है, उससे निजात मिल सके।

उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में वाहनों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है और लोगों द्वारा त्रियाठ बाजार में जगह जगह वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। इससे जाम की समस्या भी गहराई रहती है। दूसरा हादसों का डर भी बना रहता है। वहीं उन्होंने कहा कि बस स्टैंड न होने से सड़क हादसे भी बढ़ रहे हैं। काफी भीड़ सड़क पर जुट जाती है ऐसे में हादसों का भी डर से बना रहता है और वाहनों से कई हादसे भी हो चुके हैं जिनमें कइयों को जान तक गंवानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि इन सब परेशानियों को देखते हुए त्रियाठ में बस स्टैंड की कमी लंबे समय से खल रही है और हमारी मांग है कि राज्य प्रशासन त्रियाठ में जल्द एक बस स्टैंड का निर्माण कर हमारी इस मांग को पूरा करे वहीं बैठक में काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी