पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक घायल

पाकिस्तान की तरफ से शुक्रवार रात 11 बजे से ही मोर्टार दागे गए और भारी गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sat, 03 Jun 2017 12:00 PM (IST) Updated:Sat, 03 Jun 2017 12:00 PM (IST)
पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक  घायल
पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक घायल

 पुंछ, [जेएनएन ]। जम्मू और कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। जिसमें एक नागरिक घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान की ओर से फायरिंग लगातार जारी है और भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ से शुक्रवार रात 11 बजे से ही मोर्टार दागे गए और भारी गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। इससे पहले पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्‍लंघन करते हुए गुरुवार को एलओसी से सटे कश्‍मीर के कुछ क्षेत्रों में अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस दौरान सेना का एक ग्रैफकर्मी शहीद हो गया और सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए थे।

पाकिस्‍तान की ओर से सुबह 7.30 बजे से कश्‍मीर के नौशेरा व कृष्‍णा घाटी में गोले दागे गए, वहीं राजौरी और पुंछ में मोर्टार से हमला किया गया। सीमांत चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए पाकिस्तान ने पुंछ के मनकोट व राजौरी के नौशेरा सेक्टरों में 120 एमएम व 82 एमएम के मोर्टार दागने शुरू कर दिए। गोलाबारी से दहशत का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें: मेरे बेटे का कत्ल हुआ है, इसकी जांच होनी चाहिए

chat bot
आपका साथी