रचनाओं के माध्यम से कवि चंचल को किया याद

जागरण संवाददाता कठुआ सबरस साहित्य संगम कठुआ द्वारा कला साहित्य व भाषा अकादमी जम्मू कश्म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jan 2021 06:29 AM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 06:29 AM (IST)
रचनाओं के माध्यम से कवि चंचल को किया याद
रचनाओं के माध्यम से कवि चंचल को किया याद

जागरण संवाददाता, कठुआ : सबरस साहित्य संगम कठुआ द्वारा कला, साहित्य व भाषा अकादमी जम्मू कश्मीर के सहयोग से महान कवि मनसा राम चंचल की याद में बुधवार को गुड़ा मुंडियां के परशुराम मंदिर के प्रांगण में एक बहुभाषी मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमें कठुआ, सांबा व जम्मू से कवियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पदमश्री प्रो. शिव निर्मोही मुख्य अतिथि, प्रो. राम मूर्ति शर्मा व पंजाब के पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सबरस साहित्य संगम के वार्षिक उत्सव के अवसर पर आयोजित इस कवि गोष्ठी का मुख्य आकर्षण प्रख्यात साहित्यकार सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गुरु दत्त शर्मा की किताब द्वारा रचित डोगरी बुझारतां रही। कार्यक्रम में अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर कवियों ने वाहवाही लूटी। इस दौरान कवि कुमारी अनुराधा, सुनीता कुमारी, सरोज बाला, धर्मवीर, गोपाल शर्मा फीरोजपुरी, लेखराज शर्मा, शाम खजूरिया, खजूर सिंह, तिलक राज सुम्बड़िया, संतोष धीमान, नीलम कुमारी, रोहित शर्मा आदि रहे।

विजय शर्मा ने अपने चिर-परिचित अंदाज में अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को हंसाया व डॉ. गुरु दत्त ने मोहब्बत व दोस्ती पर अपनी रचना सुनाई।

कार्यक्रम का आयोजन परशुराम मंदिर के प्रधान मदन लाल तूफान का व उनकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर हीरानगर ब्राह्मण सभा प्रधान रिशिकेश शर्मा, कठुआ ब्राह्मण सभा प्रधान रजनीकांत शर्मा, संस्था के पैट्रन गंधर्व सिंह काटल आदि मौजूद रहे। इस दौरान कवियों द्वारा प्रस्तुत की गई सभी रचनाओं को श्रोताओं ने खूब सराहा। श्रोताओं का कहना था कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। बाद में आयोजकों ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया।

chat bot
आपका साथी