दिल्ली से बुद्धिजीवियों की टीम रसाना गांव पहुंची

जागरण संवाददाता, कठुआ : रसाना मामले की सच्चाई जानने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Apr 2018 02:30 AM (IST) Updated:Tue, 24 Apr 2018 02:30 AM (IST)
दिल्ली से बुद्धिजीवियों की टीम रसाना गांव पहुंची
दिल्ली से बुद्धिजीवियों की टीम रसाना गांव पहुंची

जागरण संवाददाता, कठुआ :

रसाना मामले की सच्चाई जानने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का आना जारी है। सोमवार को दिल्ली से महिला वकील मोनिका अरोड़ा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय बुद्धिजीवियों की टीम ने रसाना गांव पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की। टीम में शामिल सेवानिवृत्त पि्रंसिपल जज मीना अरविंद्र खेड़ा व अन्यों के साथ मोनिका अरोड़ा ने हत्या स्थल का दौरा किया। उन्होंने देव स्थान के अलावा बच्ची के शव मिलने वाले स्थल को भी देखा और गांववासियों से घटना का पूरा ब्योरा लिया। इसके बाद टीम दिल्ली लौट गई।

chat bot
आपका साथी