कैडेट्स ने झुग्गी-झोपड़ी में बाटे देसी दीये

संवाद सहयोगी बिलावर दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे लोक फॉर वोकल और दीपावली पर चा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Nov 2020 06:31 AM (IST) Updated:Fri, 13 Nov 2020 06:31 AM (IST)
कैडेट्स ने झुग्गी-झोपड़ी में बाटे देसी दीये
कैडेट्स ने झुग्गी-झोपड़ी में बाटे देसी दीये

संवाद सहयोगी, बिलावर : दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे लोक फॉर वोकल और दीपावली पर चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए राजकीय डिग्री कॉलेज बिलावर के एनसीसी कैडेट्स ने वीरवार को बिलावर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें एनसीसी कैडेट्स ने डिग्री कॉलेज बिलावर के एनसीसी इंचार्ज अनिल वर्मा और एसयूओ तरनजीत सिंह की अगुआई में फिंतर स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को दीपावली पर घरों को रोशन करने के लिए स्वदेशी दीये का उपहार दिया। एनसीसी कैडेट्स ने जरूरतमंद लोगों में दये बाटे और चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार करने के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने त्योहारों पर अपनी परंपराओं को पुनर्जीवित करना होगा। दीपावली का मतलब दीपोत्सव होता है। इसीलिए हर कोई स्वदेशी दीयों से इस दीपावली अपने घर को रोशन करे। स्वदेशी अभियान से हम लोग अपने देश की अर्थव्यवस्था को भी बेहतर बना सकते हैं। इसीलिए हर कोई दीपावली पर चाइनीज लड़ियों, रोशनी के उपकरणों का पूरी तरह बहिष्कार करे। छात्राओं ने दीपकों से सजाई रंगोली

संवाद सहयोगी, रामकोट :

दीपावली उत्सव के उपलक्ष्य में डिग्री कॉलेज रामकोट में ऑनलाइन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीए प्रथम की तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने दीपकों से रंगोली सजाई। तृतीय सेमेस्टर की नाजिया अख्तर और सीमा देवी ने सबसे अच्छी और सुंदर रंगोली बनाई। कॉलेज की प्राचार्य डॉ आशु वशिष्ठ ने दोनों छात्राओं को प्रोत्साहित किया। प्राचार्य ने छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदूषण रहित दीवाली मनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को घरों अथवा गावों में मिंट्टी से निíमत दीपक जलाने की अपील की।

chat bot
आपका साथी