लोस चुनाव के मद्देनजर कठुआ में भाजपा की रथयात्रा 8 से

जागरण संवाददता, कठुआ : प्रधानमंत्री की विजयपुर रैली के बाद उत्साहित भाजपा ने राज्य में अब आगामी लोकस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Feb 2019 08:44 PM (IST) Updated:Tue, 05 Feb 2019 08:44 PM (IST)
लोस चुनाव के मद्देनजर कठुआ में भाजपा की रथयात्रा 8 से
लोस चुनाव के मद्देनजर कठुआ में भाजपा की रथयात्रा 8 से

जागरण संवाददता, कठुआ : प्रधानमंत्री की विजयपुर रैली के बाद उत्साहित भाजपा ने राज्य में अब आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में मंगलवार जिला मुख्यालय पर पार्टी कार्यालय में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी प्रचार की रणनीति तय करने के लिए प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कौल पहुंचे। जिसमें उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की तैयारियों और चुनाव प्रचार के लिए तय योजना पर विस्तार से चर्चा की। चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान किस कार्यकर्ता की क्या ड्यूटी होगी, इस पर भी चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के विस्तारकों के साथ बूथ स्तर पर चुनावी प्रबंधन को लेकर चर्चा हुई। जिसमें बताया गया कि बूथ स्तर पर एक विस्तारिक, एक पन्ना प्रमुख और एक शक्ति केंद्र की डयूटी होगी। जो बूथ स्तर पर पार्टी के उम्मीदवार को विजय बनाने के लिए काम करेंगे। उन्हें किस तरह से काम करना है,इसके टिप्स कौल ने उन्हें दिए। कौल ने कार्यकर्ताओं को बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी द्वारा पूरे देश के राज्यों की तरह जम्मू संभाग में भी रथ यात्रा निकालेगी। रथ के जरिए पार्टी लोगों से फीडबैक लेगी। उसी फीडबैक के आधार पर पार्टी का लोकसभा चुनाव में घोषणापत्र तैयार करेगी। हालांकि रथ में सुझाव पेटिका भी होगी। जिसमें लोग अपने सुझाव लिखित भी देंगे और आडियो रिकॉर्ड करा कर भी दे सकते हैं। रथ यात्रा जम्मू व ऊधमपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में होगी। ऊधमपुर लोकसभा क्षेत्र में रथ यात्रा के प्रभारी पूर्व मंत्री शक्ति परिहार होंगे,जब कि रघुनंदन सिंह सह प्रभारी रहेंगे। जिला कठुआ के प्रभारी एडवोकेट शशी पाल शर्मा बनाए गए है। रथ यात्रा जिला कठुआ के सभी पांचों विस क्षेत्रों में जाएगी। जिसमें आठ फरवरी को रथ कठुआ पहुंचेगा। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं स्पीकर डॉ. निर्मल सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप राज, जिला प्रधान प्रेम नाथ डोगरा, रमेश गुप्ता, इंद्रजीत शर्मा, इंदु रेखा, रेखा देवी, डॉ. नरेंद्र सिंह जसरोटिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी