हाईवे पर हादसे में दो घायल

संवाद सहयोगी, कठुआ : जम्मू-पठानकोट हाईवे पर पेश आए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत

By Edited By: Publish:Sat, 28 Mar 2015 01:17 AM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2015 01:17 AM (IST)
हाईवे पर हादसे में दो घायल

संवाद सहयोगी, कठुआ : जम्मू-पठानकोट हाईवे पर पेश आए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया। घायलों की पहचान लेख राज व संदन दोनों निवासी हटली मोड़ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, हटली मोड़ पुलिस चौकी के सामने दो बाइकों की टक्कर में लेख राज व संदन घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

उधर, वीरवार देर रात जम्मू की ओर जा रहा एक ट्रक हटली मोड़ चौक पर हाईवे के बीचोबीच पलट गया। ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। रात का समय होने के कारण व्यस्त रहने वाला यह चौक खाली था। इस वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

chat bot
आपका साथी