Jammu: योग प्रशिक्षक संजीव कुमार ने कहा- योग सब समस्याओं का समाधान

संजीव कुमार ने करीब एक घंटे के सत्र में बताया कि कैसे योग से तनाव को दूर किया जा सकता है। उन्होंने घर में बैठकर की जाने वाली योग क्रियाओं बारे भी बताया।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 20 Jun 2020 12:47 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jun 2020 12:47 PM (IST)
Jammu: योग प्रशिक्षक संजीव कुमार ने कहा- योग सब समस्याओं का समाधान
Jammu: योग प्रशिक्षक संजीव कुमार ने कहा- योग सब समस्याओं का समाधान

जम्मू, जागरण संवाददाता: आजकल की दौड़ धूप भरी जिंदगी में इंसान बहुत कुछ पीछे छोड़ता जा रहा है। इसी भागमभाग में इंसान अपने ही स्वास्थ्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है। कभी दूसरों को आगे बढ़ता देख और कभी मनचाहा परिणाम न मिलने पर इंसान तनावग्रस्त हो रहा है जो उसे कई गंभीर बीमारियों की ओर लेकर जा रहा है। इसी तनाव को दूर भगाने और अपने भीतर छिपी उर्जा को संचालित करने की जानकारी योग प्रशिक्षक संजीव कुमार ने दैनिक जागरण के फेसबुक लाइव में पाठकों को दी।

संजीव कुमार ने करीब एक घंटे के सत्र में बताया कि कैसे योग से तनाव को दूर किया जा सकता है। उन्होंने घर में बैठकर की जाने वाली योग क्रियाओं बारे भी बताया। इस दौरान लोगों के दिमाग में चलने वाले विचारों और उससे होने वाले तनाव बारे जानकारी दी। शर्मा ने बताया कि हमारे दिमाग में दिन रात विचार चलते रहते हैं। यह विचार रात को सोने के बाद भी चलते रहते हैं। जब यही विचार बढ़ना शुरू कर देते हैं तो स्ट्रेस वहां घर कर लेगा। यह स्ट्रेस घर परिवार की परेशानियों, लाइफ स्टाइल, कार्यालय में मिलने वाले तनाव आदि से पैदा हो होता है। यह तनाव बाहरी पर्यावरण से नहीं बल्कि हमारे अंदर से पैदा होता है। यह निर्भर करता है कि हम स्ट्रेस को कैसे लेते हैं। उन्होंने बताया कि दो लोग एक जैसी जिंदगी जी रहे हैं तो उनमें एक खुश तो दूसरा तनाव में है तो यह बताता है कि हम तनाव को कैसे ङोलते हैं।

उन्होंने इस दौरान ध्यान केंद्रित करने के बारे में बताया कि ध्यान केंद्रित करने का मतलब अपने मन को विचार रहित करना। यह आसान नहीं है लेकिन प्रयास से ऐसा किया जा सकता है। योग इंसान में यह शक्ति उत्पन्न करता है। संजीव शर्मा ने सहज योग बारे जानकारी देते हुए कहा कि इसका मतलब आसानी से किया जाने वाला योग है जो श्री माता निर्मला जी के सानिध्य में पूरी दुनिया में फैल चुका है। उन्होंने योग से शरीर के विभिन्न हिस्सों व अंगों से मिलने वाले लाभ बारे भी जानकारी दी। सत्र के दौरान कुंडलिनी योग बारे बताते हुए कहा कि यह इंसान के शरीर में छिपा हुआ वह खजाना है जिसका अब तक लाभ नहीं उठाया गया है। इससे वह उर्जा उत्पन्न होती है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने इस दौरान उनसे जुड़े जागरण के पाठकों को योग क्रिया भी करवाई।

योग लेकर आया डॉ. नीलम की जिदंगी में खुशहाली

पूरी दुनिया योग के मंत्र को अब समझने लगी है। योग ही कई प्रकार के रोगों का निदान हो रहा है। नियमित योग करें तो बीमारी आपके पास फटक ही नहीं सकेंगी। अनेक ऐसे उदाहरण हैं जब लोगों ने नियमित योग करके रोगों से निजात पाई है। योग गुरुओं का कहना है कि अगर तंदरुस्त रहना है तो योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा। आयुर्वेदिक डॉ. नीलम कुमार शर्मा योग विशेषज्ञ भी है। उन्होंने योग से खुद को निरोग बनाया है। पिछले 30 साल से वह एकदम स्वस्थ्य हैं और नियमित योग करने का प्रतिफल है कि कोई रोग उनके पास नहीं फटक पा रहा है।

एक समय था जब महसूस हुआ कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत नहीं है। गर्दन में दर्द, खांसी, जुखाम से वह अक्सर घिरे रहते थे। सर्वाइकल धीरे धीरे अपनी जकड़ बढ़ा रहा था। तभी किसी ने योग के बारे में बताया और उन्होंने नियमित रूप से योग करना आरंभ कर दिया। अब वह रोज एक दो घंटे का समय योग को देते हैं। वह बताते हैं कि उनकी जिदंगी में योग अब सदा के लिए आ गया है। आज शरीर की प्रतिरोधी क्षमता मजबूत हो गई है। अब न गर्दन में दर्द है, खासी जुखाम की शिकायत भी नहीं रहती है। यह चमत्कार सब योग का है।

उन्होंने बताया कि वैसे तो वह बचपन से ही योग कर रहे हैं लेकिन सही तरीके से योग करना उन्होंने भारतीय योग संस्थान में जाकर सीखा। कोई मित्र उनको 1989 में भारतीय योग संस्थान केंद्र में लेकर गया था।

chat bot
आपका साथी