अधिक से अधिक गुरुकुल स्थापित हों

जागरण संवाददाता, जम्मू : डोगरा स्वाभिमान संगठन, संस्कृत स्कॉलर महंत रोहित शास्त्री, केडी ¨स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Aug 2018 07:00 PM (IST) Updated:Sat, 11 Aug 2018 07:00 PM (IST)
अधिक से अधिक गुरुकुल स्थापित हों
अधिक से अधिक गुरुकुल स्थापित हों

जागरण संवाददाता, जम्मू : डोगरा स्वाभिमान संगठन, संस्कृत स्कॉलर महंत रोहित शास्त्री, केडी ¨सह जम्वाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल विधायक चौधरी लाल ¨सह से मिला और राज्य में अधिक से अधिक गुरुकुल स्थापित कर वैदिक संस्कृति एवं संस्कृत के उत्थान के लिए काम करने की जरूरत पर बल दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की भूमि शैव दर्शन का सनातन केंद्र रही है। इसी पावन पवित्र भूमि पर प्रत्यभिज्ञा दर्शन के संस्थापक आचार्य अभिनव गुप्त, महाकवि कल्हण, महाकवि विल्हण एवं अनेक प्राचीन संस्कृत मनीषियों का उद्भव हुआ है। जिन आचार्यों ने अपने कर्मरूपी तप से न केवल भारतवर्ष को अपितु संपूर्ण विश्व को एकता के सूत्र में पिरोने का मार्ग प्रशस्त किया था, वही पुण्य सलिला जम्मू-कश्मीर वसुंधरा आज संस्कृत से विलुप्त होती जा रही है। वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में संस्कृत गुरुकुलों की कमी के कारण संस्कृत पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थी ¨चतित हैं। महंत रोहित शास्त्री ने लाल ¨सह से आग्रह करते हुए कहा कि यदि जम्मू- कश्मीर में संस्कृत गुरुकुल की स्थापना करें तो प्रदेश में विलुप्त हुए संस्कृत धर्म दर्शन की पुन‌र्प्रतिष्ठा सम्भव है।

chat bot
आपका साथी